The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • Video of school teachers beating in a closed room turned out to be scripted

सरकारी स्कूल में कमरा बंद कर टीचर और प्रिंसिपल की पिटाई का असली खेल ये निकला!

लोग माइक पकड़े युवक को खतरनाक रिपोर्टर बता रहे हैं.

Advertisement
pic
2 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 2 अगस्त 2022, 05:13 PM IST)
dharmendra-dhakad-reporter-harsh-rajput
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट्स.
Quick AI Highlights
Click here to view more
दावा

सोशल मीडिया पर एक स्कूल में टीचर्स की पिटाई का दावा करता वीडियो वायरल है. वायरल वीडियो में एक युवक है, जिसके हाथ में माइक है और खुद को पत्रकार बता रहा है. वीडियो में युवक कुछ लोगों से बातचीत कर रहा है जो स्कूल के टीचर और प्रिंसिपल हैं. वीडियो देखने पर पता चलता है कि सरकारी स्कूल में नौकरी करने वाले टीचर्स की जगह प्राइवेट टीचर पढ़ा रहे हैं. साथ ही वीडियो में माइक वाले युवक को एक बंद कमरे में इन प्राइवेट टीचर्स की पिटाई करते हुए भी दिखाया गया है. सोशल मीडिया यूज़र्स इस वीडियो को असल घटना मानकर शेयर कर रहे हैं. 
ट्विटर यूज़र Shenaz ने वायरल वीडियो ट्वीट कर लिखा, (आर्काइव)

धाकड़ न्यूज के रिपोर्टर से मिलिए. रिपोर्टर हो तो ऐसा.


फेसबुक पर वीडियो शेयर कर कोई माइक वाले युवक को खतरनाक रिपोर्टर तो कोई धाकड़ रिपोर्टर बता रहा है.

फेसबुक पर मौजूद वायरल वीडियो.
पड़ताल 

'दी लल्लनटॉप' ने वायरल दावे का सच जानने के लिए पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. वीडियो का असल घटना से कोई लेना-देना नहीं है.

फेसबुक पर जिन यूज़र्स ने वायरल वीडियो को शेयर किया है, उनके पोस्ट के नीचे एक GO बटन दिखाई दे रहा है. साथ ही Go बटन के बगल में लिखा है, 

Watch more original videos by: Harsh Rajput

पवन गिरी के फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट.

जैसे ही आप Go बटन पर क्लिक करते हैं, फेसबुक आपके वीडियो के ऑरिजनल क्रिएटर के पास ले जाता है. Go बटन पर क्लिक करते ही Harsh Rajput का फेसबुक पेज खुलता है. इस पेज के डिस्क्रिप्सन में Harsh Rajput खुद को Actor और  Artist बताते हैं. पेज को थोड़ा स्क्रॉल करने पर हमें वायरल वीडियो का असली वर्जन मिलता है. 19 जुलाई, 2022 को शेयर हुए कुल 8 मिनट 16  सेकेंड के इस वीडियो के कैप्शन में ही इसे SCRIPTED SKETCH बताया गया है. इसके अलावा वीडियो की शुरुआत में भी एक डिस्क्लेमर डाला गया है. डिस्क्लेमर में भी वीडियो को पूरी तरह से फिक्शन बताया गया है, जिसका उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ मनोरंजन भर है.

असली वीडियो में मौजूद डिस्क्रिप्सन.

फेसबुक पेज पर ही हर्ष राजपूत के इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल का लिंक भी मौजूद है. हर्ष ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी इस वायरल वीडियो को 19 जुलाई, 2022 को अपलोड किया था. इसके अलावा हर्ष के यूट्यूब चैनल पर इसी तरह के कई और स्क्रिप्टेड वीडियो मौजूद हैं.

वीडियो के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हर्ष राजपूत से संपर्क किया. उन्होंने बताया, 

‘पिछले दो साल मैं इस तरह के स्क्रिप्टेड वीडियो बना रहा हूं और करीब 10 से ज्यादा वीडियो वायरल हो चुके हैं. अभी जो वीडियो वायरल है वो पूरी तरह से स्क्रिप्टेड है. वीडियो में जो मैथ टीचर हैं उनका नाम भोला है, संस्कृत वाले का सोनू और प्रिंसिपल का नाम विनोद है.’

नतीजा 

हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक साबित हुआ. वायरल वीडियो स्क्रिप्टेड है, जिसे हर्ष राजपूत नाम के यूट्यूब क्रिएटर ने बनाया है. असली वीडियो में पहले वीडियो के स्क्रिप्टेड होने का डिस्क्लेमर दिखाई देता है लेकिन वायरल वीडियो में इस डिस्क्लेमर को हटा दिया गया है. इससे पहले भी हर्ष का मुखिया को पीटने वाला वीडियो वायरल हुआ था, जिसका फैक्ट-चेक लल्लनटॉप ने किया था. 

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. 

ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

Advertisement

Advertisement

()