The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • up raebareli viral video man urinating mahakumbh poster

महाकुंभ के पोस्टर पर मुस्लिम युवक ने किया पेशाब? नाम पढ़ते ही सब साफ हो जाएगा

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है जिसमें एक युवक को कुछ लोग बुरी तरह से पीट रहे हैं. दावा किया जा रहा कि व्यक्ति महाकुंभ के बैनर पर पेशाब करता नज़र आ रहा है. व्यक्ति को मुस्लिम बताकर दावा वायरल किया जा रहा है.

Advertisement
up raebareli viral video man urinating mahakumbh poster
यूपी के रायबरेली में पोस्टर पर पेशाब करने का वीडियो भ्रामक दावे के साथ वायरल. (तस्वीर:सोशल मीडिया)
pic
शुभम सिंह
16 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 11:00 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है. बहुत बड़ी संख्या में लोग संगम में डुबकी लगा रहे हैं. इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. लेकिन इसी बीच एक और वीडियो वायरल है जिसमें एक युवक को कुछ लोग बुरी तरह से पीट रहे हैं. दावा किया जा रहा कि ये व्यक्ति 'मुस्लिम' है जो महाकुंभ के बैनर पर ‘पेशाब’ करता नज़र आया.

अनुज वाजपेयी नाम के यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “महाकुंभ के बैनर पर पेशाब करते हुए मुस्लिम युवक को आसपास मौजूद लोगों ने पकड़ लिया. फिर क्या आगे आप खुद ही देखें. घटना रायबरेली की.”

वीडियो में गाली-गलौज होने के कारण हमें पोस्ट को यहां एम्बेड नहीं कर रहे हैं. इसका स्क्रीनशॉट नीचे देख सकते हैं.

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट.

सनातनी हिंदू राकेश नाम के यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “मुस्लिम युवक हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरों पर पेशाब कर रहा था. मामला उत्तर प्रदेश के रायबरेली का है, जहां एक मुस्लिम शबाज़ नाम का पांच साल का नमाजी घूम-घूम कर देवी-देवताओं की तस्वीरों पर पेशाब कर रहा था. जब लोगों ने देखा तो पहले उसका इलाज कराया गया. बाद में उसे यूपी पुलिस ने ऑपरेशन के लिए पकड़ लिया.”

पड़ताल

क्या वायरल वीडियो में नज़र आ रहा व्यक्ति मुस्लिम समुदाय से है? क्या है वायरल वीडियो की कहानी?

हमें कई यूजर्स के कॉमेंट मिले जिन्होंने बताया कि वीडियो में नज़र आ रहा व्यक्ति मुस्लिम नहीं है. चूंकि घटना रायबरेली की बताई जा रही है इसलिए हमने वहां के आजतक के संवाददाता शैलेंद्र सिंह से संपर्क किया. उन्होंने बताया कि वीडियो में नज़र आ रहा व्यक्ति मुस्लिम नहीं है. शैलेंद्र ने कहा,

Embed

BNSS की धारा 126 उन लोगों पर लगाई जाती है जिनसे शांति भंग होने की आशंका रहती है.

थोड़ी खोजबीन में हमें रायबरेली पुलिस के आधिकारिक हैंडल से 15 जनवरी को किया गया एक पोस्ट भी मिला. इसमें लिखा है, “युवक का नाम विनोद है. वो कन्नौज का रहने वाला है जो साइकिल से घूमघूम कर बाजार में फेरी करने का काम करता है.”

रायबरेली पुलिस के पोस्ट का स्क्रीनशॉट
रायबरेली पुलिस के पोस्ट का स्क्रीनशॉट

पोस्ट में आगे लिखा गया है,

Embed

पुलिस ने ये भी लिखा कि युवक नशे की हालत में था और दीवार के पास पेशाब करते वक्त वहां लगे कुंभ के बैनर से अंजान था. उसे गैर समुदाय का बताया जाना पूरी तरह से गलत है.

नतीजा

कुल मिलाकर, रायबरेली में महाकुंभ के पोस्टर पर पेशाब करने का दावा भ्रामक तरीके से वायरल हो रहा है. आरोपी युवक मुस्लिम समुदाय से नहीं है. 

वीडियो: पड़ताल: यूपी में 'मुस्लिम' युवक ने हिंदू 'प्रेमिका' का गला घोटा? वीडियो की सच्चाई ये है

Advertisement

Advertisement

()