The Lallantop
Advertisement

तुर्की में आए भूकंप से जोड़कर शेयर हो रहे वीडियो का सच ये निकला

तुर्की में मौत का आंकड़ा 11 हज़ार के पार पहुंचा.

Advertisement
turkey-earthquake-pictures
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें.
pic
अंशुल सिंह
8 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 8 फ़रवरी 2023, 07:43 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

तुर्की और सीरिया में भूकंप आया तो इंटरनेट पर हादसे से जोड़कर कई वीडियो और तस्वीरें शेयर की जा रही हैं. इनमें से कुछ सही हैं तो कुछ गलत. इस वीडियो में ऐसे ही गलत तस्वीरों और वीडियो की पहचान करेंगे.

पहला वीडियो

पहला वीडियो कार के अंदर से शूट किया गया है. वीडियो में सामने खड़े वाहन हिलते हुए दिखाई दे रहे हैं और सायरन की आवाज़ सुनी जा सकती है. वीडियो को तुर्की में आए भूकंप से जोड़कर कार के कैमरे से लाइव रिकॉर्डिंग बताया जा रहा है.

Image embed
ट्वीट का स्क्रीनशॉट.
वीडियो का सच

हमने जब वीडियो को की-फ्रेम्स में तोड़कर सर्च किया तो वायरल वीडियो हमें 'YR' नामक यूट्यूब चैनल पर मिला. वीडियो को 19 फरवरी 2019 को अपलोड किया गया था और वीडियो में 11 मार्च 2011 की तारीख लिखी हुई है. साफ है कि वीडियो का हालिया भूकंप की घटना से कोई लेना-देना नहीं है.

दूसरा वीडियो

दूसरा वीडियो एक ड्रोन फुटेज है. फुटेज में समुद्र के किनारे पर अचानक से आई लहरें तबाही मचा देती हैं. एक ट्विटर ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'तुर्की में सुनामी और भूकंप की ड्रोन फुटेज'.

Embed

वीडियो का सच

वीडियो के बारे में सर्च करने पर हमें ये वीडियो यूट्यूब चैनल 'SUN Newspapers' पर मिला. इस चैनल पर वीडियो को 12 मार्च 2017 को अपलोड किया गया था. वीडियो को डरबन का बताया गया है. हम अपनी तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं करते है कि वीडियो डरबन का है या नहीं. लेकिन एक बात तो तय है कि वीडियो पुराना है और इसका तुर्की में आए भूकंप से कोई संबंध नहीं है.

Embed
तीसरा वीडियो

तीसरे वीडियो में एक बड़ी इमारत है और महज कुछ सेकेंड में ही इमारत भरभराकर गिर जाती है. इमारत के गिरते ही चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया और लोगों में भगदड़ मच गई. एक फेसबुक यूज़र ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,

Embed

Image embed
फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट.

वीडियो के एक फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च की मदद से खोजने पर हमें ब्रिटेन की वेबसाइट www.express.co.uk पर वायरल वीडियो मिला. वेबसाइट ने वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, 

Embed

तुर्की में अक्सर भूकंप आते रहते हैं और 2020 में भी ऐसा भूकंप आया था. वीडियो साल 2020 का है जिसे अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है.

वायरल तस्वीरें

वीडियो के अलावा कुछ तस्वीरें भी हैं जिन्हें तुर्की के भूकंप से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. पहली तस्वीर में एक बच्चा मलबे के बीच अपने चेहरे को हाथों से ढंककर बैठा है. जबकि दूसरी तस्वीर में एक बुजुर्ग व्यक्ति हाथ में खाना लिए रोते हुए दिखाई दे रहा है.

Embed

बुजुर्ग की तस्वीर के बारे में सर्च किया तो पता चला कि ये तस्वीर तुर्की में 1999  में आए भूंकप की है. साल 1999 में तुर्की में कई बार भूकंप आया था और 15 हज़ार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी.

दूसरी तस्वीर हमें 'Hanna' नाम की महिला के फेसबुक पोस्ट पर मिली. पोस्ट में उन्होंने बताया कि ये वायरल तस्वीर यूक्रेन में कीव के एक पार्क में खींची गई थी और फोटो में दिख रहा बच्चा एक्टिंग कर रहा है. ये सिर्फ एक प्रतीकात्मक तस्वीर है. 
ये फोटो 'एडोबी' और 'शटरस्टॉक' जैसी स्टॉक इमेज वेबसाइट पर भी मौजूद है. 

Embed

कुल मिलाकर वायरल हो रही वीडियो और तस्वीरों का तुर्की में आए हालिया भूकंप से कोई संबंध नहीं है. हालांकि कुछ वीडियो और तस्वीरें तुर्की के भूकंप से जुड़ी हैं लेकिन घटना पुरानी है.

Embed

वीडियो: तुर्की में भूकंप आएगा, भविष्यवाणी करने वाले वैज्ञानिक फ्रैंक हूजरबीट्स कौन हैं?

Advertisement

Advertisement

()