The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • truth of the picture of Akshay Kumar selling juice on the road Raksha Bandhan

'शूटिंग के दौरान गरीब को जूस बेचते देखा तो अक्षय कुमार खुद जूस बेचने लगे,' जानिए इस कहानी का सच!

सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की तस्वीर वायरल है.

Advertisement
pic
23 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 23 अगस्त 2022, 05:18 PM IST)
akshay-kumar-selling-juice-raksha-bandhan
वायरल दावे के साथ मौजूद तस्वीर.
Quick AI Highlights
Click here to view more
दावा

अभिनेता अक्षय कुमार की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल है. तस्वीर में अक्षय कुमार एक बर्तन में से गिर रहे लिक्विड को छानते हुए दिखाई दे रहे हैं. अक्षय के अलावा तस्वीर में कुछ पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर में अक्षय को The Real Hero बताते हुए अंग्रेजी में जो लिखा है, उसका हिन्दी अनुवाद है- 

‘अक्षय कुमार एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे तो उन्होंने एक गरीब जूस बेचने वाले को देखा. अक्षय उसके पास गए और खुद जूस बेचने लगे. सुपस्टार को जूस बेचता देख, लोग बड़ी संख्या में जूस खरीदने आए. इसके बाद अक्षय कुमार ने सारे पैसे जूस बेचने वाले को दे दिए.’

फेसबुक पर यह तस्वीर जमकर शेयर की जा रही है.

वायरल फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट.

पड़ताल 

'दी लल्लनटॉप' ने जब फोटो की कहानी पता की तो मामला कुछ और ही निकला. दरअसल वायरल तस्वीर एक शो है, जिसमें अक्षय जूस बेचने वाले बने थे. 
सबसे पहले हमने वायरल तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च की मदद से इंटरनेट पर खोजा. सर्च से हमें तस्वीर से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट इंडिया टुडे की वेबसाइट पर मिली. इंडिया टुडे में छपी 22 जनवरी, 2016 की रिपोर्ट के मुताबिक,

'वीकेंड पर आने वाले शो मिशन सपने के एक एपिसोड के लिए अक्षय कुमार गन्ने का जूस बेचने के लिए जोधपुर की सड़कों पर उतरे. इससे जो पैसा आएगा उसे तीन किसान की विधवाओं में दान किया जाएगा.
दिन ढलने तक, अक्षय 10,000 रुपए जुटाने में सफल रहे. हालांकि, अभिनेता संतुष्ट नहीं थे. उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता के बाहर कुछ अतिरिक्त पैसे जुटाने के लिए, पास में वॉलीबॉल खेल खेलना शुरू कर दिया. कारण तीन महिलाओं - योगिता, यमुना और कविता - ने उनसे अपने बच्चों को पढ़ाने की इच्छा के बारे में बात की. अक्षय ने तुरंत शो की स्क्रिप्ट से आगे बढ़कर काम किया और दोगुनी राशि जुटाई.'

अक्षय कुमार से जुड़े शो का प्रोमो हमें colors चैनल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला. 18 जनवरी 2016 को अपलोड हुए इस ट्रेलर को मिशन सपने शो का बताया गया है.

क्या है मिशन सपने शो?

मिशन सपने कलर्स चैनल पर आने वाला एक वीकली शो था, जिसके 2014 और 2016 में कुल 2 सीजन आए थे. यह शो उन लोगों की परवरिश के बारे में था, जिन्होंने अपने जीवन में संघर्ष किया है, लेकिन कुछ हासिल करने के लिए अपना जोश कभी नहीं छोड़ा। शो में सेलिब्रिटीज को आमंत्रित करके इन लोगों की आर्थिक मदद की जाती थी और सेलिब्रिटीज एक दिन के लिए उन संघर्षशील लोगों का काम करते थे. इससे जो कमाई होती थी उसे 100 से गुणा करके पूरी राशि उस व्यक्ति को दी जाती थी.

नतीजा

कुल मिलाकर अक्षय कुमार के जूस बेचने वाली कहानी मनगढ़ंत है. अक्षय जूस बेचने वाले बने थे लेकिन कलर्स के एक शो 'मिशन सपने' के लिए न कि शूटिंग छोड़कर. ये घटना साल 2016 की है. 

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. 

ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें. 

Advertisement

Advertisement

()