The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • tejashwi yadav vote adhikar yatra edited video viral bhojpuri songs

तेजस्वी यादव ने वोटर अधिकार यात्रा में 'बीजेपी वोट चोर' गाना बजाया?

Tejashwi Yadav viral video: तेजस्वी यादव का एक वीडियो वोटर अधिकार यात्रा का बताकर शेयर किया जा रहा है. वीडियो में वे एक स्पीकर पर 'बीजेपी और चुनाव आयोग वोटवा चोर लागेलू' गाना बजा रहे हैं.

Advertisement
pic
27 अगस्त 2025 (अपडेटेड: 1 जून 2026, 11:15 AM IST)
tejashwi yadav vote adhikar yatra edited video viral bhojpuri songs
तेजस्वी यादव ने वोटर अधिकार यात्रा में 'बीजेपी वोट चोर' गाना बजाया?
Quick AI Highlights
Click here to view more
दावा:

बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव का एक वीडियो वायरल है. वीडियो में वो एक चुनावी सभा में जनता को संबोधित कर रहे हैं. हाथ में उनके एक पोर्टेबल स्पीकर है. तेजस्वी उस स्पीकर पर 'बीजेपी और चुनाव आयोग वोटवा चोर लागेलू' गाना बजा रहे हैं. वीडियो को वोटर अधिकार यात्रा का बताकर शेयर किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि तेजस्वी ने ये गाना इंडिया गठबधंन के वोटर अधिकार यात्रा में बजाया है.

सना जेहान नाम के यूज़र ने वायरल वीडियो को फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा, “वोटर अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी जी ने बीजेपी वोट चोर का सुनाया गाना.”

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट


इसी तरह वीडियो को अन्य यूजर्स ने भी शेयर किए हैं जिनके पोस्ट आप यहां देख सकते हैं.


पड़ताल

तो क्या है सच्चाई? ये जानने के लिए हमने वीडियो के कुछ कीफ्रेम सर्च किए. हमें तेजस्वी यादव के X हैंडल पर 1 मई 2024 को अपलोड किया गया वीडियो मिला. इस वीडियो में वायरल वीडियो का ही पुरा सीन है. बस अंतर ऑडियो में है. तेजस्वी के हाथ में जो स्पीकर है उसमें कोई गाना नहीं बज रहा. उसमें पीएम मोदी के पुराने भाषणों की ऑडियो क्लिप है.  

तेजस्वी ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "कल चुनावी सभा में एक साथी ने पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर लाकर दिया. इसमें क्या है? आप भी सुनिए और को भी सुनाइए. प्रधानमंत्री जी द्वारा 10 सालों में किए गए वादे अब जनता स्पीकर पर सुन और सुना रही है. इतना झूठ बोला गया है कि अब समेटें नहीं सिमट पा रहा है."

तेजस्वी के पोस्ट किए गए वीडियो में नरेंद्र मोदी के 2013 में तत्कालीन यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए ऑडियो की क्लिप है. इसके अलावा 2016 में गोवा में नोटबंदी पर दिया गया बयान है. यानी ये साफ है कि वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है. वीडियो करीब एक साल से अधिक समय से इंटरनेट पर मौजूद है.  

जब तेजस्वी ने ये वीडियो पोस्ट किया था तब कई मीडिया रिपोर्ट भी छपी थी. इनमें से किसी में भी गाना बजने का जिक्र नहीं है, जैसा कि वायरल क्लिप में सुनाई दे रहा. सभी रिपोर्ट में पीएम मोदी के भाषणों की क्लिप का ही जिक्र है.  

नतीज़ा

कुलमिलाकर, तेजस्वी यादव का करीब एक साल पुराना वीडियो एडिट करके भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: प्रकाश राज ने PM मोदी, राहुल, केजरीवाल पर कसे तंज, सिंघम और वॉन्टेड पर क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()