The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • sidhu moose wala instagram live linked with his last video

सिद्धू मूसेवाला के आखिरी वीडियो का सच क्या है?

सोशल मीडिया पर सिद्धू मूसेवाला का आखिरी इंटरव्यू बताकर वीडियो वायरल.

Advertisement
pic
31 मई 2022 (अपडेटेड: 2 जून 2022, 11:29 PM IST)
sidhu moose wala
सिद्धू मूसेवाला के वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट.
Quick AI Highlights
Click here to view more
दावा

सोशल मीडिया पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) से जुड़े दो वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं. दोनों वीडियो को मूसेवाला के आखिरी इंटरव्यू बताकर शेयर किया जा रहा है. पहला वीडियो 2 मिनट 47 सेकेंड का है तो दूसरा वीडियो 5 मिनट से ऊपर का है. पहले वीडियो में सिद्धू मूसेवाला फ्रंट कैमरे के सामने कार में अकेले दिख रहे हैं. जबकि दूसरे वीडियो में मूसेवाला के साथ एक महिला एंकर भी नज़र आ रही हैं. गौर करने वाली बात है कि दोनों ही वीडियो की भाषा पंजाबी है.

फेसबुक यूज़र्स 2 मिनट 47 सेकेंड वाले पहले वीडियो को गैंग के बारे में सिद्धू मूसेवाला के विचार बताकर भी शेयर कर रहे हैं. इसके अलावा कुछ लोग इसे सिद्धू मूसेवाला का आखिरी वीडियो बताकर भी शेयर कर रहे हैं.

फेसबुक पर वायरल वीडियो


वहीं दूसरा वायरल वीडियो जिसे फेसबुक पेज Kato Bartlett ने 29 मई की रात को शेयर किया था, उसे अब तक साढ़े चार लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं.

फेसबुक पेज Kato Bartlett पर मौजूद पोस्ट का स्क्रीनशॉट.

पड़ताल 


वायरल हो रहे दोनों वीडियो का सच जानने के लिए 'दी लल्लनटॉप' ने पड़ताल की. हमारे पड़ताल में वायरल दावे गलत निकले. दोनों वीडियो का सिद्धू मूसेवाला के आखिरी इंटरव्यू या आखिरी वीडियो से कोई लेना-देना नहीं है.

पहले वीडियो की पड़ताल

वायरल हो रहे पहले वीडियो की पड़ताल के लिए हमने वीडियो को की-फ्रेम्स में तोड़ा. सर्च से हमें अलग-अलग यूट्यूब चैनल्स पर वायरल वीडियो  का लंबा वर्जन मिला. इस लंबे वर्जन को यूट्यूब चैनल्स पर साल 2020 के अगस्त महीने में अपलोड किया गया था. यूट्यूब चैनल Polly Buzz ने वीडियो अपलोड करते हुए कैप्शन दिया,

इंस्टाग्राम लाइव में सिद्धू मूसेवाला का बब्बू मान को जवाब

Polly Buzz के वीडियो में 2 मिनट 42 सेकेंड के बाद वायरल वीडियो को देखा जा सकता है.

इसके अलावा कुछ यूट्यूब चैनल्स पर इस इंस्टाग्राम लाइव के वीडियो में कमेंट्स को भी देखा जा सकता है. साफ है कि ये वीडियो मूसेवाला का आखिरी वीडियो या आखिरी इंटरव्यू नहीं है.

दूसरे वीडियो की पड़ताल

कुछ की-वर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें वायरल हो रहे दूसरे वीडियो का असली वर्जन मिला. असल में ये वीडियो एक टीवी इंटरव्यू सीरीज दिल दियां गल्लां का एपिसोड है, जो Zee Punjabi चैनल पर प्रसारित हुआ था. 28 जून 2021 को अपलोड हुए इस वीडियो में 1 मिनट 55 सेकेंड के बाद वायरल इंटरव्यू देखा जा सकता है.

कौन सा इंटरव्यू है आखिरी?

पड़ताल के दौरान हमें यूट्यूब चैनल On Air पर सिद्धू मूसेवाला का 26 मई को स्ट्रीम किया गया वीडियो इंटरव्यू मिला. इसके अलावा अमर उजाला ने भी मर्डर से दो दिन पहले टेलीफोनिक इंटरव्यू के आधार पर रिपोर्ट पब्लिश की है. ये रिपोर्ट अमर उजाला ने 30 मई 2022 को पब्लिश की थी.

नतीजा

हमारी पड़ताल में वायरल दावे गलत साबित हुआ. वायरल हो रहे दोनों वीडियो सिद्धू मूसेवाला के आखिरी वीडियो या इंटरव्यू नहीं हैं. पहला वीडियो एक इंस्टाग्राम लाइव है जिसे मूसेवाला ने लगभग दो साल पहले किया था. जबकि दूसरा वीडियो जून 2021 में Zee Punjabi को दिया इंटरव्यू है. सिद्धू मूसेवाला का आखिरी वीडियो इंटरव्यू 26 मई को On Air यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम हुआ था. 

 

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.

ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पुलिस ने उत्तराखंड से 6 लोगों को हिरासत में लिया

Advertisement

Advertisement

()