The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • shah rukh khan did not explain meaning of jihad to pm modi edited audio viral

क्या शाहरुख खान ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने समझाया 'जिहाद'का मतलब? एडिटेड वीडियो वायरल

फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में शाहरुख पीएम मोदी से ‘जिहाद’ के बारे में बात करते नज़र आ रहे हैं. अब इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा कि शाहरुख पीएम मोदी के सामने ‘जिहाद’ का असली मतलब बता रहे हैं.

Advertisement
pic
1 दिसंबर 2025 (पब्लिश्ड: 11:40 AM IST)
shah rukh khan did not explain meaning of jihad to pm modi edited audio viral
क्या शाहरुख खान ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने समझाया 'जिहाद'का मतलब?
Quick AI Highlights
Click here to view more

फिल्म अभिनेता शाहरुख खान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में शाहरुख पीएम मोदी से ‘जिहाद’ के बारे में बात करते नज़र आ रहे हैं. अब इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा कि शाहरुख पीएम मोदी के सामने ‘जिहाद’ का असली मतलब बता रहे हैं.  

Voice of Tribals नाम के एक पेज ने वीडियो को X पर शेयर करते हुए लिखा, “दुनियां का सबसे अमीर और बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार शाहरुख खान. प्रधानमंत्री मोदी जी के सामने जिहाद का असली मतलब समझा रहे हैं और प्रधानमंत्री जी सहमति जाहिर करते हुए सिर हिला रहे.”

इसी दावे को कई अन्य यूजर्स ने भी शेयर किए हैं जिनके पोस्ट आप यहां देख सकते हैं.

पड़ताल

क्या है वायरल दावे की सच्चाई? वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स सर्च करने पर हमें वीडिया का लंबा वर्जन हिंदुस्तान टाइम्स के यूट्यूब चैनल पर मिला. जिसे अक्टूबर, 2019 में अपलोड किया गया था. लेकिन वीडियो में शाहरुख जिहाद पर कुछ भी नहीं कर रहे हैं. वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, यह कार्यक्रम महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के मौके पर हुआ था. जिसका मकसद बॉलीवुड को महात्मा गांधी के संदेशों को फैलाने के लिए प्रोत्साहित करना था.

आयोजन का पूरा वीडियो नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. वीडियो में शाहरुख स्वच्छ भारत अभियान के बारे में बात करते हुए सुने जा सकते है. शाहरुख कहते हैं कि देश को महात्मा गांधी 2.O वर्जन की जरूरत है. आयोजन में कई बड़ी फिल्मी हस्तियां मौजूद थी. पीएम मोदी ने महात्मा गांधी के विचारों पर काम करने की अपील की थी.

पीएम मोदी शाहरुख खान स्पीच स्क्रीनशॉट
पीएम मोदी शाहरुख खान स्पीच स्क्रीनशॉट

यानी ये साफ है कि वायरल वीडियो में शाहरुख खान का एडिटेड ऑडियो चलाकर भ्रम फैला गया है. वो पीएम के सामने जिहाद की बात नहीं कर रहे थे.

लेकिन शाहरुख वायरल वीडियो में जो बात कह रहे हैं उसका ऑडियो उनके 14 साल पुराने एक वीडियो से लिया गया है. वीडियो को  ‘Tejgyan’ नाम के यूट्यूब चैनल पर 2011 में अपलोड किया गया था.  मौका था ‘The Source’ नाम की एक किताब के लॉन्च का.

शाहरुख ने तब कहा था, “मैं इस्लाम धर्म का हूं, मैं मुस्लिम हूं. हमारे धर्म में एक शब्द है जिसका बहुत गलत इस्तेमाल होता है-जिहाद. जिहाद का भी थॉट प्रॉसेस यही है कि हमारे अंदर जो बुरी सोच है, उससे लड़ना और उसपर जीत हासिल करना है. सड़कों पर लोगों को मारने को जिहाद नहीं कहते हैं.”

नतीजा

कुल मिलाकर, साफ है कि शाहरुख खान के 14 साल पुराने एक बयान को भ्रामक दावे के साथ एक दूसरे वीडियो के साथ नत्थी करके भ्रम फैलाया गया है. शाहरुख ने पीएम के सामने जिहाद को लेकर बयान नहीं दिया था.

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: क़व्वाल Bismil की ज़ुबानी Raftaar, Rahat Fateh Ali Khan और Sonu Nigam के किस्से सुनकर आएगा मज़ा

Advertisement

Advertisement

()