The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • Rumors of divorce between Yuzvendra Chahal and Dhanashree Chahal

युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी? चहल ने इंस्टा स्टोरी में सच बता दिया

चहल-धनश्री के बीच तलाक का दावा किया जा रहा है.

Advertisement
pic
18 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 18 अगस्त 2022, 07:10 PM IST)
chahal-dhanshree-divorce
साभार- इंस्टाग्राम/yuzi_chahal23
Quick AI Highlights
Click here to view more
दावा

इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर एक दावा वायरल हो रहा है. दावे के मुताबिक, दोनों के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है और जल्द ही दोनों तलाक लेने वाले हैं.
फेसबुक पेज़ Ambala News Updates ने लिखा,

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा में आई तलाक की नौबत. पंजाब की अदालत में फाइल किया डायवोर्स केस. दिसंबर 2020 में हुई थी दोनों की शादी.

वायरल दावे का स्क्रीनशॉट.

इसके अलावा अलग-अलग ट्विटर अकाउंट ने न्यूज़ एजेंसी ANI की ब्रेकिंग वाली फोटो लगाकर दोनों की सहमति से पंजाब कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाने का दावा किया है.

वायरल दावे का स्क्रीनशॉट.
पड़ताल 

'दी लल्लनटॉप' ने वायरल दावे का सच जानने के लिए पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला. चहल और धनश्री के बीच तलाक की खबरें फर्जी हैं. 
सबसे पहले हमने दोनों के बीच तलाक वाले दावे की पुष्टि के लिए इंटरनेट पर मीडिया रिपोर्ट्स को खोजा. सर्च से हमें एक भी ऐसी विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें दोनों के बीच तलाक का जिक्र हो. चहल और धनश्री दोनों सेलेब्रिटी हैं और अगर इस तरह की कोई घटना होती तो मीडिया में खबरे जरूर छपतीं लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ.

साथ ही न्यूज़ एजेंसी ANI ने वायरल स्क्रीनशॉट्स को ट्वीट कर लिखा,

कृपया ध्यान दें: तीनों ANI जैसे दिखने वाले वाले अकाउंट फर्जी हैं. ऐसी कोई खबर फ्लैश नहीं की गई है.

इसके बाद खुद युजवेंद्र चहल की तरफ से तलाक की अफवाहों पर विराम लगा दिया गया. चहल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा,

“आप सभी से मेरी विनम्र विनती है कि हमारे रिश्ते को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास ना करें. इन सब चीजों को विराम दें, सभी को प्यार.”

युजवेंद्र चहल की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट.
चहल-धनश्री चर्चा में क्यों हैं?

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सारी कहानी धनश्री वर्मा के अपने नाम में से चहल सरनेम हटाने को लेकर शुरू हुई थी. फिर युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'New Life Loading'वाली तस्वीर लगा दी थी. इस घटना के बाद से ही दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं.

नतीजा

कुल मिलाकर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच तलाक की सभी खबरें निराधार हैं. खुद चहल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस तरह की अफवाहों पर विराम लगा दिया है.

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. 

ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

Advertisement

Advertisement

()