The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • rahul gandhi gautam adani hindenburg research nathan anderson

हिंडनबर्ग वाले नाथन एंडरसन से मिले थे राहुल गांधी? ये है वायरल तस्वीर की कहानी

राहुल गांधी के साथ खड़े शख्स को नाथन एंडरसन बताया जा रहा है.

Advertisement
rahul-gandhi-adani-hindenburg-viral
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर.
pic
अंशुल सिंह
13 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 13 फ़रवरी 2023, 04:28 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
दावा

हिंडनबर्ग रिसर्च वाले नाथन एंडरसन के साथ दिखे राहुल गांधी. इस दावे के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल है. तस्वीर में राहुल गांधी के बगल में एक शख्स खड़ा है जिसे हिंडनबर्ग रिसर्च कंपनी का मालिक नाथन एंडरसन बताया जा रहा है.

एक ट्विटर यूज़र जय सिंह सेंगर वंदेमातरम् ने वायरल तस्वीर ट्वीट कर लिखा, (आर्काइव)

Image embed

Image embed
जय सिंह सेंगर के ट्वीट का स्क्रीनशॉट.

एक और ट्विटर यूज़र जीबू सिन्हा ने लिखा, (आर्काइव)

Image embed

Image embed
Jibu Sinha के ट्वीट का स्क्रीनशॉट.


फेसबुक यूज़र्स भी वायरल फोटो को ऐसे ही मिलते-जुलते दावों के साथ शेयर कर रहे हैं.

पड़ताल 

'दी लल्लनटॉप' ने वायरल दावे का सच जानने के लिए पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला. तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति जर्मनी के नेता नील्स एनन हैं न कि नाथन एंडरसन.

सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले हमने वायरल तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च की मदद से खोजा. सर्च से हमें NDTV की वेबसाइट पर 23 अगस्त, 2018 को पब्लिश हुई रिपोर्ट मिली. रिपोर्ट के मुताबिक,

Image embed

Image embed
NDTV की रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट.

राहुल के साथ मुलाकात की तस्वीर को नील्स एनन ने अपने आधिकारिक ट्विटर से ट्वीट कर लिखा था,

Image embed
Image embed

22 अगस्त, 2018 को मुलाकात की तस्वीरें कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी ट्वीट की गईं थीं. इसमें पहली फोटो वायरल तस्वीर हैं जबकि दूसरी फोटो में राहुल के साथ शशि थरूर और सैम पित्रोदा नज़र आ रहे हैं.

Image embed

इन्हीं तस्वीरों को राहुल गांधी ने अपने वेरिफाइड फेसबुक पेज से 22 अगस्त 2018 को शेयर किया था.

Image embed

अगर आप नाथन एंडरसन और नील्स एनन की तुलना करेंगे तो पाएंगे कि दोनों के चेहरों में ऐसी कोई समानता नहीं है जिससे भ्रामक स्थिति पैदा हो.

Image embed
नील्स एनन और नाथन एंडरसन की तुलना.
जर्मनी में क्यों थे राहुल?

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी साल 2018 के अगस्त महीने में ब्रिटेन और जर्मनी की यात्रा पर थे. राहुल की इस यात्रा का मकसद प्रवासी भारतीयों से संवाद स्थापित करना था. इस दौरान राहुल ने हैम्बर्ग और बर्लिन में जनसभाओं को संबोधित किया था.

नतीजा

जिस तस्वीर के आधार पर राहुल गांधी की मुलाकात का नाथन एंडरसन से मुलाकात का दावा किया जा रहा है वो असल में जर्मनी के मंत्री से मुलाकात की है. साल 2018 में राहुल जर्मनी और ब्रिटेन के दौरे पर थे और इस दौरान राहुल ने जर्मनी के मंत्री नील्स एनन से मुलाकात की थी.

 

वीडियो: अडानी-हिंडनबर्ग विवाद पर कांग्रेस ने की JPC की मांग, जांच कमेटी का इतिहास ये है

Advertisement

Advertisement

()