The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • pakistan mosque demolition encroachment video falsely linked to nepal clash truth

पाकिस्तान में मस्जिद का हिस्सा तोड़ा गया, वीडियो नेपाल का बताकर वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक मशीन की मदद से मस्जिद जैसी दिखने वाली इमारत को तोड़ा जा रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा किया जा रहा है कि ये नेपाल का है. कहा जा रहा है कि मुस्लिमों की पत्थरबाजी करने पर हिंदुओं ने उनकी मस्जिद तोड़ दी. वीडियो को शेयर करते हुए लोग मुस्लिम समुदाय पर तंज कस रहे हैं.

Advertisement
pic
16 जनवरी 2026 (पब्लिश्ड: 04:52 PM IST)
pakistan mosque demolition encroachment video falsely linked to nepal clash truth
क्या मस्जिद तोड़े जाने का ये वीडियो नेपाल का है? (सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक मशीन की मदद से मस्जिद जैसी दिखने वाली इमारत को तोड़ा जा रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा किया जा रहा है कि ये नेपाल का है. कहा जा रहा है कि मुस्लिमों की पत्थरबाजी करने पर हिंदुओं ने उनकी मस्जिद तोड़ दी. वीडियो को शेयर करते हुए लोग मुस्लिम समुदाय पर तंज कस रहे हैं.

संजय खरे नाम के यूज़र ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “नेपाल में धनुषा के सखुवा में मस्जिद स्वाहा.नेपाल के हिंदु ने शांतिदूतों को जवाब देना सिख लिया है.”

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट

इसी तरह के दावे कई अन्य यूजर्स ने भी शेयर किए हैं जिनके पोस्ट आप यहां और यहां देख सकते हैं.

पड़ताल

क्या है दावे की सच्चाई? वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स सर्च करने पर हमें पाकिस्तान अकाउंट्स से शेयर किए गए वीडियो मिले. Ek Pakistan नाम के पेज पर वीडियो 4 जनवरी को अपलोड किया गया था. कैप्शन ऊर्दू में लिखा है जिसका हिंदी तर्जुमा है पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सरकार ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया.

इससे मदद लेते हुए हमने कुछ कीवर्ड्स अंग्रेजी और ऊर्दू में गूगल पर खंगाले. हमें पाकिस्तान के वज़िराबाद से संचालित Zmc News मीडिया संस्थान के फेसबुक पेज पर हमें ये वीडियो मिला. वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान के सियालकोट जिले के जैसरवाला के बाहरी इलाके डस्का में बिना अनुमति के बनाई गई 60 दुकानों और 16 मकानों पर कार्रवाई की गई. इसी जगह स्थित नूर मस्जिद को भी अतिक्रमण के चलते तोड़ दिया गया.

खोजबीन में हमें सियालकोट पुलिस के एक्स हैंडल से 3 जनवरी को की गई एक पोस्ट मिली. पोस्ट में लिखा है कि प्रशासन जामिया नूर मस्जिद के एक हिस्से को फिर से बना रहा है. प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह के नेगेटिव प्रोपेगेंडा को न फैलाने की अपील भी की है.

नतीजा

कुल मिलाकर, हमारी पड़ताल में साफ है कि पाकिस्तान में एक मस्जिद पुनर्निर्माण के लिए उसके कुछ हिस्सों को गिराया जाने के वीडियो को नेपाल का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: पीआर श्रीजेश ने कैसे दिलाए ओलंपिक मेडल्स? पाकिस्तानी फैन्स ने गाली क्यों दी?

Advertisement

Advertisement

()