The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • old video viral us flag torn new york mayor zohran mamdani supporters

ज़ोहरान ममदानी के नाम पर वायरल हो रहे झंडा फाड़ने के वीडियो का सच

ज़ोहरान ममदानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. जिसमें एक व्यक्ति किसी खंबे पर चढ़कर उस पर लगे अमेरिका के झंडे फाड़ता नज़र आ रहा है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो न्यूयॉर्क का है और अमेरिका के झंडे फाड़ रहा व्यक्ति ममदानी का समर्थक है जो उनकी उनकी जीत का जश्न मना रहा है.

Advertisement
pic
10 नवंबर 2025 (पब्लिश्ड: 02:50 PM IST)
old video viral us flag torn new york mayor zohran mamdani supporters
ज़ोहरान ममदानी के नाम पर वायरल हो रहे झंडा फाड़ने के वीडियो का सच
Quick AI Highlights
Click here to view more

न्यूयॉर्क की जनता ने ज़ोहरान ममदानी को अपना मेयर चुन लिया. उनकी जीत ऐतिहासिक है. वो न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर बन गए हैं. लेकिन इसी बीच एक सोशल मीडिया पर वायरल है. जिसमें एक व्यक्ति किसी खंबे पर चढ़कर उस पर लगे अमेरिका के झंडे फाड़ता नज़र आ रहा है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो न्यूयॉर्क का है और अमेरिका के झंडे फाड़ रहा व्यक्ति ममदानी का समर्थक है जो उनकी उनकी जीत का जश्न मना रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि झंडे फाड़ने वाला व्यक्ति मुस्लिम है.  

कनिका कश्यप नाम की यूज़र ने वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “न्यूयॉर्क में शेख ज़हराना अल-मदानी साहब ने मेयर बनते ही डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिए. अब न्यूयॉर्क शहर में मुसलमान भाई अमेरिकी झंडे फाड़ रहे हैं. मुझे ऐसा लग रहा है कि इस्लाम अमेरिका को उखाड़ फेंकेगा और शरिया कानून के तहत एक और इस्लामी देश में बदल देगा.”

कनिका कश्यप की वीडियो का स्क्रीनशॉट
कनिका कश्यप की वीडियो का स्क्रीनशॉट

इसी तरह के कई और यूज़र्स ने भी वीडियो शेयर किए हैं जिनके पोस्ट आप यहां और यहां देख सकते हैं.

पड़ताल

क्या वीडियो ममदानी की जीत के बाद का है? वीडियो के कुछ कीफ्रेम्स सर्च करने पर हमें वायरल वीडियो Oil London नाम के X पेज पर मिला. जिसे नवंबर, 2023 में अपलोड किया गया था. वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि ये वीडियो न्यूयॉर्क का है, जहां वेटरन्स डे पर एक फिलिस्तीनी कार्यकर्ता ने गुस्से में अमेरिकी झंडों को जमीन पर फेंक दिया. इससे साफ है कि वीडियो करीब दो साल पुराना है. यानी ज़ोहरान ममदानी के मेयर चुने जाने से करीब दो साल पहले.

हमें ये वीडियो दो साल पहले टाइम्स ऑफ इंडिया के यूट्यूब चैनल पर भी मिला. जिसमें झंडा फाड़ रहे व्यक्ति को फिलिस्तीनी समर्थक बताया गया है. इस घटना की नवंबर, 2023 में रिपोर्टिंग भी हुई थी. इन रिपोर्ट्स के मुताबिक,  फिलिस्तीन समर्थकों के प्रदर्शन कारण न्यूयॉर्क के ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल पर सर्विसेज प्रभावित हुई थीं. पुलिसवालों ने झंडा फाड़ रहे व्यक्ति को हिरासत में ले लिया था.  

नतीजा

कुलमिलाकर, हमारी पड़ताल में स्पष्ट है कि दो साल पुराने वीडियो को जोहरान ममदानी की जीत के बाद उनके समर्थकों के जश्न का बताकर भ्रामक दावा शेयर किया जा रहा है.

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: शेफ संजीव कपूर ने सुनाए बनारस के किस्से, रेसिपी और मिठाइयों पर भी जमकर हुई बात

Advertisement

Advertisement

()