The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • man slapped by sikhs in punjab falsely linked to golden temple sarovar case

स्वर्ण मंदिर के सरोवर में कुल्ला करने वाले शख्स को सिखों ने दुकान में घुसकर पीटा? सच जान लें

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक आदमी निहंग सिखों से घिरे हुए हैं. वीडियो में निहंग सिख के साथ कुछ पुलिसवाले एक दुकान में एंटर होते नज़र आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये वही व्यक्ति है जिसने बीते दिनों अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पवित्र सरोवर के पानी में कुल्ला किया था.

Advertisement
pic
23 जनवरी 2026 (पब्लिश्ड: 08:19 PM IST)
man slapped by sikhs in punjab falsely linked to golden temple sarovar case
स्वर्ण मंदिर के सरोवर में कुल्ला करने वाले शख्स को सिखों ने दुकान में घुसकर पीटा?
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक आदमी निहंग सिखों से घिरे हुए हैं. वीडियो में निहंग सिख के साथ कुछ पुलिसवाले एक दुकान में एंटर होते नज़र आ रहे हैं. उनमें से एक व्यक्ति कुछ कहता है जिसके बाद वो आदमी हाथ जोड़कर माफी मांगने लगता है. उसी वक्त पास में खड़ा एक व्यक्ति उसे थप्पड़ मार देता है. वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि ये वही व्यक्ति है जिसने बीते दिनों अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पवित्र सरोवर के पानी में कुल्ला किया था.

जितेंद्र प्रताप सिंह नाम के एक यूज़र ने वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पवित्र सरोवर को कुल्ला करके गंदा करने वाले हाथ पैर धोने वाले और तोहिद का निशान यानी एकमात्र अल्लाह ही सर्वश्रेष्ठ है दिखाने वाले मुस्लिम की दुकान पर कुछ निहंग पहुंचे. उसने माफी मांग लिया. निहंग लोगों ने माफ कर दिया.”  

इसी तरह के दावे कई अन्य यूज़र्स ने भी शेयर किए हैं जिनके पोस्ट आप यहां देख सकते हैं.


पड़ताल

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? ये जानने के लिए हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स रिवर्स सर्च किए. हमें Paramjeet Singh Akali की फेसबुक पोस्ट पर वायरल वीडियो मिली जिसे 26 दिसंबर, 2025 को अपलोड किया गया था. वीडियो में लिखे कैप्शन के मुताबिक, शख्स का नाम ऋषि जिंदल है और वो अहमदगढ़ का रहने वाला है. उसने श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.

The Lallantop: Image Not Available
परमजीत सिंह की पोस्ट का स्क्रीनशॉट

इससे हिंट लेकर हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड सर्च किए. हमें एबीपी न्यूज़ पंजाबी पर 27 दिसंबर, 2025 को छपी रिपोर्ट मिली. जिसमें वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट मौजूद हैं. रिपोर्ट में भी यही बताया गया है कि घटना पंजाब के अहमदगढ़ की है और वीडियो में नज़र आ रहा शख्स सुरेश ऊर्फ ऋषि जिंदल है. रिपोर्ट के मुताबिक, उसका कहना है कि उससे टिप्पणी अनजाने में हो गई थी. उसने लिखित माफीनामा भी दिया. उसका मकसद धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था.

वहीं, स्वर्ण मंदिर के सरोवर में कुल्ला करने वाले जिस व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ था उसका नाम सुभान रंगीराज है. उसका विवादित वीडियो वायरल होने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कड़ा ऐतराज जताया था. जिसके बाद सुभान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर माफी मांग ली. यानी साफ है कि दो अलग-अलग घटनाओं को जोड़कर भ्रामक दावा फैलाया गया है. दोनों शख्स का चेहरा देखकर ये अंतर साफ समझा जा सकता है.

The Lallantop: Image Not Available
बाएं हाथ जोड़कर खड़ा शख्स                                                                                                                                                                                                                  दाएं स्वर्ण मंदिर विवाद से जुड़ा शख्स
नतीजा

कुल मिलाकर, हमारी पड़ताल में साफ है कि एक व्यक्ति को दुकान में घुसकर थप्पड़ मारने का वायरल वीडियो स्वर्ण मंदिर के पवित्र सरोवर में वज़ू करने वाले विवाद से रिलेटेड नहीं है. दो अलग-अलग वीडियो को जोड़कर भ्रम फैलाया गया है.

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: आकाश चोपड़ा ने सुनाए धोनी-गंभीर के किस्से, BCCI की राजनीति पर भी खुलकर बोल दिए

Advertisement

Advertisement

()