The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • man abusing ai robot ameca dubai video falsely linked to delhi ai impact summit

रोबोट को गाली देने वाले पाकिस्तानी शख्स का वीडियो दिल्ली के 'AI इम्पैक्ट समिट' का बताकर वायरल

दिल्ली के भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट का आयोजन हुआ.इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक व्यक्ति रोबोट मशीन से बात करता नज़र आ रहा है. वो शख्स रोबोट को गालियां देता है. यूज़र्स वीडियो को दिल्ली के एआई समिट का बताकर शेयर कर रहे हैं.

Advertisement
pic
24 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 02:56 PM IST)
man abusing ai robot ameca dubai video falsely linked to delhi ai impact summit
रोबोट को गाली देने वाले पाकिस्तानी शख्स का वीडियो दिल्ली के 'AI इम्पैक्ट समिट' का बताकर वायरल
Quick AI Highlights
Click here to view more

दिल्ली के भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट का आयोजन हुआ. 20 फरवरी तक चले इस आयोजन में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और यूनाइटेड नेशन्स के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस सहित कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक व्यक्ति रोबोट मशीन से बात करता नज़र आ रहा है. वो शख्स रोबोट को गालियां देता है. अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करता है. रोबोट का जवाब आता है मर्यादा बनाए रखे. सोशल मीडिया यूज़र्स वीडियो को दिल्ली के एआई समिट का बताकर शेयर कर रहे हैं. उस व्यक्ति पर गुस्सा हो रहे हैं.

कन्हैया चौरसिया नाम के एक फेसबुक यूजर ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “AI सम्मिट के दौरान हमारा भारत देश चीन जैसे देश को टक्कर सिर्फ बच्चा पैदा करने के मामले में ही दे सकता है.”

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट

इसी तरह के दावे कई अन्य यूजर्स ने भी शेयर किए हैं जिन्हें आप यहां देख सकते हैं.

पड़ताल

क्या ये वीडियो भारत में हुए AI समिट का है? वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स गूगल सर्च करने पर हमें यह वीडियो KASHIF ZAMEER OFFCIAL नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला. जिसे 17 फरवरी, 2026 को अपलोड किया गया था. पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार, वीडियो में नज़र आ रहे शख्स का नाम कासिफ़ ज़मीर है. वे पाकिस्तान के लाहौर से हैं. वीडियो के कैप्शन में हैशटैग दुबई लिखा है.

इस हिंट से जब हमने कुछ कीवर्ड सर्च किए तो मालूम पड़ा कि वीडियो में नज़र आ रहे रोबोट का नाम Ameca है. इसे दुबई के म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर में प्रदर्शित किया गया था. यहां देश-दुनिया से लोग रोबोट को देखने आते हैं.  Ameca के दिल्ली AI समिट में प्रदर्शित किए जाने की कोई प्रमाणिक रिपोर्ट हमें नहीं मिली. Ameca एक ह्यूमनॉइड रोबोट है. यानी ये लोगों से बात करता है. उनके सवालों के जवाब देता है.  

नतीजा

कुल मिलाकर, हमारी पड़ताल में साफ है कि दुबई में प्रदर्शित किए गए AI रोबोट का वीडियो दिल्ली के AI समिट का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया है. वीडियो में नज़र आ रहा शख्स हिंदुस्तान से नहीं पाकिस्तान से है.

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: 'स्टार कल्चर' पर खुलकर बोले गोविंद नामदेव, ‘सत्या’ और ‘OMG’ के किस्से सुनाए

Advertisement

Advertisement

()