The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • mallikarjun kharge blames rahul gandhi for india destruction edited video

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी को देश की बर्बादी के लिए जिम्मेदार ठहराया?

Mallikarjun Kharge Viral Video: क्या मल्लिरजुन खरगे ने राहुल गांधी को देश की बर्बादी का जिम्मेदार ठहराया? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो मेंं यही दावा किया जा रहा है. लेकिन क्या वाकई कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहरा दिया? क्या है सच?

Advertisement
pic
4 सितंबर 2025 (अपडेटेड: 2 जून 2026, 11:15 AM IST)
mallikarjun kharge blames rahul gandhi for india destruction edited video
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी को देश की बर्बादी के लिए जिम्मेदार ठहराया?
Quick AI Highlights
Click here to view more

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का एक वीडियो वायरल है. वीडियो एक रैली का है जहां वो देशी की बर्बादी का जिम्मेदार राहुल गांधी को बताते हुए सुने जा सकते हैं. वीडियो को शेयर करते हुए कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि आखिर खरगे की जुबान पर सच आ ही गया. क्या वाकई कांग्रेस अध्यक्ष ने ऐसा कहा है? क्या है  वीडियो की सच्चाई? जानेंगे पड़ताल में.

सीमा शर्मा नाम की यूजर ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “आखिरकार खरगे की ज़ुबान पर सच आ ही गया.”  

इसी तरह के दावे कई अन्य यूजर्स ने भी किए हैं जिनके पोस्ट आप यहां और यहां देख सकते हैं.

पड़ताल

तो इस सच का पता लगाने के लिए हमने गूगल पर कुछ कीवर्ड सर्च किए. हमें ऐसी कोई क्रेडिबल रिपोर्ट नहीं मिली जिससे दावे की पुष्टि होती हो. अगर कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष राहुल गांधी को सार्वजनिक मंच पर देश की बर्बादी के लिए जिम्मेदार ठहराता तो खबर ज़रूर छपती.

इसके बाद हमने वायरल वीडियो के कुछ कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च किए. हमें इंडियन नेशनल कांग्रेस के पेज पर वीडियो का लंबा वर्जन मिला. वीडियो को 3 मार्च, 2024 में अपलोड किया गया था. वीडियो में 36वें सेकेंड्स पर वायरल हो रहा सीन देखा जा सकता है. लेकिन यहां एक अंतर है. यहां मल्लिकार्जुन खरगे देश की बर्बादी के लिए पीएम मोदी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं.  

कांग्रेस के यूट्यूब चैनल का स्क्रीनशॉट
.मल्लिकार्जन खरगे के वीडियो का स्क्रीनशॉट

खरगे रोजगार के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी से सवाल करते हैं. वो कहते हैं, “भाइयो, मै सबसे पहले ये कहना चाहता हूं, आज देश को बर्बाद करने में मोदी जी लगे हैं. और मोदी जी हमेशा कहते हैं मेरी गारंटी. अब वो बीजेपी गारंटी नहीं बोलते.”

वीडियो इंडिया गठबंधन के जन विश्वास महारैली का है जो पटना के गांधी मैदान में हुई थी. रैली का आयोजन तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा के समापन समारोह के रूप में किया गया था. जहां विपक्ष के कई बड़े नेता मौजूद थे.

नतीजा

कुल मिलाकर, साफ है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जन का एडिटेड वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किए जा रहा है.


पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: काजोल का ऐसा इंटरव्यू पहले न देखा होगा, शाहरुख और अजय के कई किस्से सुनाए

Advertisement

Advertisement

()