The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • maithili thakur with manohar lal dhakad and swami chinmayanand edited photo viral

मैथिली ठाकुर के साथ स्वामी चिन्मयानंद और मनोहर लाल धाकड़ की फोटो एडिटेड है

बीजेपी कैंडिडेट मैथिली ठाकुर की एक तस्वीर काफी वायरल है. तस्वीर में हाथ जोड़े खड़े मैथिली गले में बीजेपी का पटका पहनी हैं. उनके साथ दो नेता और खड़े नज़र आ रहे हैं. पूर्व बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद और आपत्तिजनक हाईवे वीडियो से चर्चा में आए मनोहर लाल धाकड़. दावा किया जा रहा कि दोनों नेता मैथिली के चुनाव प्रचार में बिहार पहुंचे थे.

Advertisement
pic
22 अक्तूबर 2025 (पब्लिश्ड: 01:13 PM IST)
maithili thakur with manohar lal dhakad and swami chinmayanand edited photo viral
मैथिली ठाकुर के साथ स्वामी चिन्मयानंद और मनोहर लाल धाकड़ की फोटो एडिटेड है
Quick AI Highlights
Click here to view more

बीजेपी कैंडिडेट मैथिली ठाकुर की एक तस्वीर काफी वायरल है. तस्वीर में हाथ जोड़े खड़े मैथिली गले में बीजेपी का पटका पहनी हैं. उनके साथ दो नेता और खड़े नज़र आ रहे हैं. पूर्व बीजेपी नेता स्वामी चिन्मयानंद और आपत्तिजनक हाईवे वीडियो से चर्चा में आए मनोहर लाल धाकड़.  दावा किया जा रहा कि दोनों नेता मैथिली के चुनाव प्रचार में बिहार पहुंचे थे.

फिरोज़ अहमद नाम के यूज़र ने X पर तस्वीर शेयर करके लिखा, “जो पीछे खड़े हैं ये हैं हाइवे वाले मनोहर लाल धाकड़. ये बीजेपी प्रत्याशी मैथिली ठाकुर को चुनाव जितवाने बिहार गए हैं. साथ में महिला से मालिश करवाने स्वामी चिन्मयानंद जी भी हैं. बिहार की महिलाओं के सम्मान में.”


इसी तरह कई अन्य यूज़र्स ने भी दावे पोस्ट किए हैं जिन्हें आप यहां और यहां देख सकते हैं.

पड़ताल

तो क्या है तस्वीर की सच्चाई? फोटो में बाएं साइड ऊपर में मीडिया संस्थान दैनिक भास्कर का लोगो लगा है. दैनिक भास्कर के सोशल मीडिया हैंडल सर्च करने पर हमें एक तस्वीर उसके इंस्टाग्राम पेज पर मिली. जिसे 14 अक्टूबर को अपलोड किया गया था. फोटो उस वक्त की है जब मैथिली बीजेपी में शामिल हुई थीं. फोटो में मैथिली का चेहरे का एक्सप्रेशन और उसके आसपास का सीन एकदम वायरल फोटो जैसा है. लेकिन एक बड़ा अंतर है कि तस्वीर में मैथिली के साथ खड़े दो लोग, वो नहीं हैं जो वायरल फोटो में मौजूद हैं. एक तरफ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल हैं, दूसरी तरफ अमित प्रकाश बबलू हैं.

फोटो के देखकर ही समझ आ रहा कि दिलीप जायसवाल की जगह स्वामी चिन्मयानंद और अमित प्रकाश बबलू की  जगह मनोहर लाल धाकड़ फोटो लगा दी गई है.

बाएं एडिटेड फोटो और दाएं असल फोटो
बाएं एडिटेड फोटो                                                                                                                            दाएं असल फोटो

हमें इस इवेंट के अलग-अलग वेबसाइट पर छपे कई फोटो वीडियो मिले. लेकिन कहीं भी स्वामी चिन्मयानंद और मनोहर लाल धाकड़ नहीं नज़र आए. न कहीं इनके मैथिली के चुनाव प्रचार करने की रिपोर्ट छपी है. अगर ये दोनों आते तो प्रमाणिक रिपोर्ट ज़रूरी छपती. साफ है कि फोटो एडिटेड है.

कौन हैं स्वामी चिन्मयानंद और मनोहर लाल धाकड़?

स्वामी चिन्मयानंद अटल बिहारी की सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री रह चुके हैं. साल 2019 में एक लॉ कॉलेज की छात्रा ने शोषण करने और धमकाने का आरोप लगाया था. हालांकि, मामला सामने आने के बाद बीजेपी ने कहा था कि चिन्मयानंद कभी पार्टी के सदस्य नहीं थे तो उन्हें हटाने का सवाल ही पैदा नहीं होता.

मनोहर लाल धाकड़ भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य हैं. मई में एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर चर्चा में आए थे. वीडियो में वो एक हाईवे पर किसी महिला के साथ दिखाई दे रहे थे. मामला सामने आने के बाद बीजेपी ने कहा था कि धाकड़ पार्टी में किसी भी अधिकृत पद पर नहीं है.

नतीजा

कुल मिलाकर, साफ है कि मैथिली ठाकुर की एडिटेड तस्वीर भ्रामक दावे के साथ शेयर की जा रही है.  
 

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: बैठकी: सलमान खान के साथ इंटरव्यू, कपिल शर्मा से पहली मुलाकात पर कॉमेडियन Kettan Singh ने क्या बता दिया?

Advertisement

Advertisement

()