दलित लड़की ने नदी में नहाया तो नाराज़ हिन्दुओं ने बेरहमी से पीटा?
लड़की की लाठी-डंडों से पिटाई का वीडियो वायरल.
.webp?width=210)
यूपी में दलित लड़की ने नदी में नहाया तो नाराज़ लोगों ने लड़की को पीटा. इस दावे के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में एक लड़की को पहले तो एक लड़का बाल पकड़कर खींचता है, फिर दो लोग लाठी-डंडों से लड़की की पिटाई करते हैं. वीडियो इतना वीभत्स है कि उसे हम पूरा दिखा भी नहीं सकते हैं.
ट्विटर यूज़र शेखर खरे ने वायरल वीडियो ट्वीट कर लिखा, (आर्काइव)
फेसबुक यूज़र्स भी वायरल वीडियो को ऐसे ही मिलते-जुलते दावों के साथ शेयर कर रहे हैं.
'दी लल्लनटॉप' ने वायरल वीडियो का सच जानने के लिए पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल दावा गलत निकला. दावे में मौजूद वायरल वीडियो का जातीय उत्पीड़न से कोई संबंध नहीं है.
वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स इमेज़ सर्च से खोजने पर हमें घटना से संबंधित मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं. दैनिक भास्कर में छपी दो साल पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक,
दैनिक भास्कर के अलावा एनडीटीवी, टाइम्स ऑफ इंडिया और द ट्रिब्यून ने भी घटना को लेकर रिपोर्ट पब्लिश की थी.
इसके अलावा यूपी पुलिस के फैक्ट-चेक अकाउंट ने वायरल वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए लिखा,
घटना के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए इंडिया टुडे ने उस वक़्त टांडा थाना प्रभारी रहे विजय वस्कले से बात की. उन्होंने बताया,
नतीजाहमारी पड़ताल में वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत निकला. वीडियो लगभग दो साल पुराना है और इसका उत्तर प्रदेश या जातीय उत्पीड़न से कोई लेना-देना नहीं है.
वीडियो: मध्य प्रदेश के खरगोन में जमीन विवाद में दलित महिला को पीटा, घंटों बंधे रहे हाथ

.webp?width=60)

