The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • khesari lal yadav viral video bihar election arrogant misleading

खेसारी लाल यादव को घमंडी बताते हुए शेयर हो रहे वीडियो का सच जान लें

भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव का एक वीडियो वायरल है. वीडियो में खेसारी ये कहते हुए सुने जा सकते हैं, “हमें हराने के लिए कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है. हम ब्रह्मा की लिखी हुई लकीर को भी मिटा सकते हैं.” इस वीडियो को यूजर्स खेसारी पर तंज करते हुए शेयर कर रहे हैं. उन्हें अहंकारी बता रहे हैं.

Advertisement
pic
17 नवंबर 2025 (पब्लिश्ड: 01:28 PM IST)
khesari lal yadav viral video bihar election arrogant misleading
खेसारी लाल यादव को घमंडी बताते हुए शेयर हो रहे वीडियो का सच जान लें
Quick AI Highlights
Click here to view more

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीज़े आ गए हैं. बीजेपी समर्थित एनडीए को जीत मिली है. RJD के कई बड़े नेता चुनाव हार गए. भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव को भी हार का मुंह देखना पड़ा. इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल है.  वीडियो में खेसारी ये कहते हुए सुने जा सकते हैं, “हमें हराने के लिए कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है. हम ब्रह्मा की लिखी हुई लकीर को भी मिटा सकते हैं.”

इस वीडियो को यूजर्स खेसारी पर तंज करते हुए शेयर कर रहे हैं. उन्हें अहंकारी बता रहे हैं.  

अजय अवस्थी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “खेसारी लाल यादव ने कहा, हमें हराने के लिए कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है, हम ब्रह्मा के लिखे हुए लकीर को भी मिटा सकते है. लगता हैं, ब्रह्मा जी तो इसकी इस बात को एकदम पर्सनली ले लिए.”

इसी तरह के दावे कई अन्य यूज़र्स ने किए हैं जिनके पोस्ट आप यहां देख सकते हैं.


पड़ताल

तो क्या है सच्चाई? ये पता लगाने के लिए हमने वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स को सर्च किया. हमें SDM Music नाम के एक यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो का लंबा वर्जन मिला. वीडियो में 10 मिनट 40 सेकेंड से भाषण को सुना जा सकता है. खेसारी लाल यादव अपने भाषण में कहते हैं, “हमारे दिनेश भईया एक बात कहे थे चुनाव में कि हमें हराने के लिए कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है. हम ब्रह्मा की लिखी हुई लकीर को भी मिटा सकते हैं. एक और नारा लगा था. जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे. अरे यार, तुम्हारी इतनी औकात हो गई कि तुम राम को लाओगे?”

मतलब ये है कि खेसारी लाल यादव पूर्व बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव को कोट कर रहे थे. उनके भाषण के शुरुआती हिस्से को काटकर वायरल किया गया है.  वीडियो को बिहार के स्थानीय मीडिया Magahi Awaaz ने भी लिखा कि खेसारी लाल ने निरहुआ के दिए गए बयान को दोहराया था.

क्या कहा था दिनेश लाल यादव ने?

लोकसभा चुनाव 2019 के समय दिनेश लाल यादव ने एक इंटरव्यू में कहा था, “मुझे हराने वाला कोई पैदा नहीं हुआ क्योंकि मैं स्वतंत्र आदमी हूं. मेरी विचारधारा स्वतंत्र है. किसी का गुलाम नहीं हूं.”

खेसारी ने दिनेश लाल यादव के इसी बयान को दोहराते हुए 6 साल बाद बिहार विधानसभा चुनाव में उनपर तंज किया था.

नतीजा

कुल मिलाकर, हमारी पड़ताल में साफ है कि खेसारी लाल का अधूरा वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: स्वानंद किरकिरे ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के गुस्से, आमिर खान की जिद और अपने गानों को लेकर खोले ये राज

Advertisement

Advertisement

()