The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • former vp hamid ansari fake statement on congress mohammad deepak viral edited

कोटद्वार के 'मोहम्मद दीपक' मामले पर हामिद अंसारी का फर्जी बयान वायरल

पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी का बयान बताकर सोशल मीडिया पर एक कार्ड शेयर किया जा रहा है. पोस्टकार्ड में लिखा है, “मोहम्मद दीपक की तरह हर एक कांग्रेसी को अपने नाम के आगे मोहम्मद लगाना चाहिए. हर हिंदू कांग्रेसी परिवार अपना बड़ा बेटा मुसलमान बनाएं. बड़ी बेटी मुसलमान के घर ही ब्याहे.”

Advertisement
pic
5 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 05:50 PM IST)
former vp hamid ansari fake statement on congress mohammad deepak viral edited
कोटद्वार के 'मोहम्मद दीपक' मामले पर हामिद अंसारी का फर्जी बयान वायरल
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तराखंड के कोटद्वार में 26 जनवरी को एक मुस्लिम दुकानदार के नाम को लेकर हिंदू संगठनों से विवाद हो रहा था. बिगड़ते हालात के बीच दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक ने बीच-बचाव किया और बुजुर्ग दुकानदार का साथ देते हुए हिंदू संगठनों का विरोध किया. इस घटना के बाद से वे सोशल मीडिया पर 'हीरो' के रूप में चर्चा में आ गए, जबकि कुछ लोगों ने उन्हें कांग्रेस समर्थक भी बताया.

इसी बीच देश के पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी का बयान बताकर सोशल मीडिया पर एक कार्ड शेयर किया जा रहा है. पोस्टकार्ड में लिखा है,  “मोहम्मद दीपक की तरह हर एक कांग्रेसी को अपने नाम के आगे मोहम्मद लगाना चाहिए. हर हिंदू कांग्रेसी परिवार अपना बड़ा बेटा मुसलमान बनाएं. बड़ी बेटी मुसलमान के घर ही ब्याहे.”

राजीव गुलाटी नाम के एक फेसबुक यूजर ने पोस्टकार्ड शेयर करते हुए लिखा, “ये भी देख लो कॉन्ग्रेसी चमचों तुम्हारे भाई जान क्या कह रहा है, बात मानोगे या नहीं.”

राजीव गुलाटी की फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट
राजीव गुलाटी की फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट

इस दावे के साथ कई अन्य यूजर्स ने भी पोस्टकार्ड शेयर किए हैं जिनके पोस्ट आप यहां देख सकते हैं.

पड़ताल

क्या है सच्चाई? गूगल पर अलग-अलग कीवर्ड सर्च करने पर हमें किसी भी प्रमाणिक रिपोर्ट में ये बयान नहीं मिला. अगर देश के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने इस बयान को दिया होता तो खबर ज़रूर छपी होती है. अब बात वायरल हो रहे पोस्टकार्ड की. उसपर ‘जी न्यूज़’ का लोगो लगा है. लेकिन ‘जी न्यूज़’ के भी सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी हमें ऐसी कोई पोस्ट नहीं मिली. समान्यत: ‘जी न्यूज’ के पोस्टकार्ड्स में  इस्तेमाल होने वाले फॉन्टस और स्टाइल वायरल पोस्टकार्ड से एकदम मैच नहीं कर रहा. थोड़ी खोजबीन में हमें चैनल पर 30 जनवरी को पोस्ट किया गया एक कार्ड मिला. इसमें हामिद अंसारी का बयान है लेकिन इसमें उन्होंने कहा है, “मुस्लिम 10 हजार बार हज करने जाएंगे लेकिन स्कूल के लिए चंदा नहीं देंगे.”

इस पोस्टकार्ड के कॉंटेट से छेड़छाड़ करके भ्रम फैलाया गया है. आजतक की टीम ने इस सिलसिले में हामिद अंसारी से भी बात की. उन्होंने वायरल दावे को पूरी तरह से फर्जी बताया है.


नतीजा

कुल मिलाकर, हमारी पड़ताल में साफ है कि एक एडिटेड पोस्टकार्ड के जरिए हामिद अंसारी के नाम पर भ्रामक दावा शेयर किया जा रहा है.


पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: बैठकी: Saurabh Dwivedi ने Amazon India के मुखिया से क्या पूछा?

Advertisement

Advertisement

()