The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • fifa world cup qatar video namaz russia stadium fact check

क्या स्टेडियम में नमाज़ पढ़े जाने का यह वीडियो कतर में चल रहे हालिया फीफा विश्वकप का है?

स्टेडियम में नमाज़ पढ़े जाने का वीडियो कतर में चल रहे फीफा वर्ल्डकप का बताया जा रहा.

Advertisement
fifa world cup qatar video namaz russia stadium fact check
कहा जा रहा कि कतर में फीफा विश्वकप के दौरान स्टेडियम में पढ़ी गई नमाज़
pic
पड़ताल
26 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 4 सितंबर 2023, 02:38 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

फीफा विश्वकप का आयोजन इस बार कतर में हो रहा है. फुटबॉल का खेल दुनिया के ज्यादातर देशों में खेला जाता है.लगभग पूरी दुनिया की निगाहें इस विश्वकप पर है. इस दौरान विश्वकप से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसी बीच एक स्टेडियम का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग नमाज़ पढ़ते नज़र आ रहे हैं.

क्या हो रहा है दावा?

वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप का वीडियो है.

Journo Mirror नाम के ट्विटर हैंडल ने वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “क़तर: फीफा वर्ल्ड कप के दौरान स्टेडियम में हज़ारों लोगों ने पढ़ी नमाज़.”

Image embed

(आर्काइव लिंक)

फेसबुक यूजर Mehroo Mehruddin ने वायरल वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “फुटबॉल स्टेडियम ( कतर)
अल्हमदोलिल्लाह इमान ताज़ा कर देने वाला मंजर.”

पड़ताल

‘दी लल्लनटॉप’ की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला. वायरल वीडियो रूस का है. वीडियो के एक कीफ्रेम को गूगल लेंस से सर्च करने पर हमें The Message of Islam चैनल पर एक वीडियो मिला, जिसे साल 2019 में अपलोड किया गया था. इस वीडियो में वायरल क्लिप के कुछ हिस्से देखे जा सकते हैं. इसमें बताया गया है कि वीडियो रूस के कज़ान स्टेडियम का है.

Image embed

हमें रूस की एक न्यूज वेबसाइट realnoe vremya पर साल 2019 में पब्लिश की गई एक फोटो रिपोर्ट मिली. इसमें 26वें नंबर पर मौजूद फोटो में वायरल वीडियो में दिख रहे विजुअल से मिलता-जुलता दृश्य मौजूद है. फोटो के साथ दी गई जानकारी के अनुसार, यह रूस के कज़ान स्टेडियम का है जहां एक सामूहिक इफ्तार का आयोजन किया गया था. इसमें 15000 से अधिक लोग शामिल हुए थे.

Image embed
रूस के कज़ान में मौजूद एरिना स्टेडियम की तस्वीर (तस्वीर: Realnoevremay)

गेटी इमेज’ की वेबसाइट पर साल 2016 में छपी एक वीडियो रिपोर्ट मिली. इसमें भी वायरल वीडियो से काफी हदतक मिलते जुलते दृश्य हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि वीडियो रूस के तातारस्तान के शहर कज़ान का है. यहां 22 जून, 2016 को रमज़ान के महीने के दौरान कज़ान एरिना स्टेडियम में इफ्तार में मुसलमान शामिल हुए थे.

हम अपनी पड़ताल में स्वतंत्र रूप से यह पुष्टि नहीं करते कि वीडियो कब का है, लेकिन इतना स्पष्ट है कि वीडियो रूस के कज़ान स्टेडियम का है.

नतीजा

कुलमिलाकर, हमारी पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला. वायरल वीडियो कतर में चल रहे फीफा विश्वकप का नहीं है. यह रूस के कज़ान में मौजूद एरिना स्टेडियम का है.

Image embed

 

Advertisement

Advertisement

()