कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ रहेहैं. 4 अप्रैल को उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया. इसके बाद राहुल गांधी ने रोडशो किया. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि राहुल के रोड शो के दौरानपाकिस्तान के झंडे लहराए गए. इस दावे से संबंधित कई पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होरहे हैं.क्या है वायरल पोस्ट में सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के रोड शो से संबंधित कई पोस्टवायरल हैं. इन पोस्ट में रोड शो के दौरान लोग हरे झंडे लहरा रहे हैं. कुछ पोस्ट मेंइन झंडों को पाकिस्तानी झंडा बताया जा रहा है. वहीं कुछ पोस्ट में दावा किया जा रहाहै कि राहुल गांधी के रोड शो में इस्लामिक झंडे लहराए गए. राहुल गांधी के रोड शो कोलोकल और नेशनल मीडिया ने कवर किया. इन चैनलों के वीडियो क्लिप में भी हरे झंडे दिखरहे हैं. इन वीडियो को पोस्ट करने वालों का दावा है कि ये झंडे पाकिस्तान के हैं.एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने 4 अप्रैल को ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, पहलाविभाजन आतंकवादी जिन्ना द्वारा किया गया था, अगला राहुल गांधी कर सकते हैं.इस्लामिक झंडे ने उनका केरल में स्वागत किया. कांग्रेस का घोषणापत्र को 'प्रो-जिहादऔर जवान विरोधी , भारत-विरोधी है. कोई व्यक्ति 'गज़वा-ए-हिंद' के लिए कड़ी मेहनत कररहा है.सच क्या हैकेरल के वायनाड में 4 अप्रैल को राहुल गांधी के रोड शो में हरे झंडे लहराए गए.लेकिन ये झंडे न तो पाकिस्तान के थे और ना ही इस्लामिक झंडे थे. ऐसे में सवाल उठताहै कि आखिर ये झंडे थे किसके. ये झंडे केरल में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी इंडियनयूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के थे. केरल में कांग्रेस यूडीएफ गठबंधन का हिस्सा है.इसमें 6 पार्टियां शामिल हैं. इनमें इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग भी है. गठबंधन मेंसहयोगी होने के नाते राहुल गांधी की उम्मीदवारी का मुस्लिम लीग ने स्वागत किया.मुस्लिम लीग के कार्यकर्ताओं ने राहुल के रोड शो के दौरान अपनी पार्टी के झंडेलहराए.इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की वेबसाइट जिस पर पार्टी का झंडा दिख रहा है.# इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग बहुत ही पुरानी राजनीतिक पार्टी है. इसकी स्थापना देशकी आजादी के 6 महीने बाद ही मार्च 1948 में हो गई थी. केरल में वह लंबे समय सेकांग्रेस की सहयोगी पार्टी है. 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपीए की करारी हार के लिएआईयूएमएल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया था. इस मुस्लिम लीगका संबंध पाकिस्तान के लिए लामबंदी करने वाली मुस्लिम लीग से नहीं है.# IUML वही पार्टी है जिससे बीजेपी ने भी नागपुर नगर निगम में राज करने के लिएसमर्थन लिया था. 2012 में नागपुर नगर निगम के चुनाव हुए. बीजेपी 62 सीटों के साथसबसे बड़ी पार्टी बनी, लेकिन वह बहुमत का आंकड़ा नहीं ला पाई. ऐसे में इंडियनयूनियन मुस्लिम लीग के दो पार्षदों ने बीजेपी का समर्थन किया था.पाकिस्तान के झंडे और IUML के झंडे में क्या फर्क है इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग(IUML) पार्टी का झंडा हरा है और उसके बाएं कोने पर चांद सितारे बने हुए हैं.इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग पार्टी का झंडापाकिस्तान का झंडा भी हरा रंग है. उस पर भी चांद सितारे हैं, पाकिस्तानी झंडे मेंचंद्रमा के साथ बाईं ओर एक सफेद सीमा है और उसके बीच में आधा चांद है. इस्लामिकबैनर में आमतौर पर बीच में एक तारा और आधा चांद होता है. आईयूएमएल के झंडे के ऊपरबाएं कोने में सितारा और आधा चांद है.पाकिस्तानी झंडापड़ताल में क्या निकला वायरल पोस्ट फर्जी हैं. राहुल गांधी के रोड शो में न तोपाकिस्तान के और न ही इस्लामिक झंडे लहराए गए. रोड शो के दौरान जो झंडे लहराए गए वहकांग्रेस की सहयोगी पार्टी IUML के थे. हालांकि IUML और पाकिस्तान दोनों का झंडाहरा होने की वजह से पहली नजर में फर्क करना मुश्किल है. हरा झंडा देखते हीपाकिस्तान के नाम पर इस तरह की पोस्ट को लोग शेयर कर रहे हैं. आपके पास भी कोईपोस्ट या फिर तस्वीर या फिर कोई वीडियो हो, जिसपर आपको शक हो तो उसकी पड़ताल के लिएभेजिए padtaalmail@gmail.com पर. हम उसकी पड़ताल करेंगे और आपको उसकी हकीकतबताएंगे.--------------------------------------------------------------------------------फैक्ट चेक: कोलकाता में बीजेपी नेताओं के बीच हुई कथित मारपीट का सच