The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • Fact Check: Viral video with claim that journalist Ajit Anjum was attacked by farmers at protest site is misleading

पड़ताल: क्या किसानोंं ने पत्रकार अजीत अंजुम पर हमला कर दिया?

जानिए इस वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई.

Advertisement
Img The Lallantop
दावा- सोशल मीडिया पर पत्रकार अजीत अंजुम से जुड़ा एक वीडियो वायरल है.
pic
ओम
23 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 23 दिसंबर 2020, 01:47 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दावा

सोशल मीडिया पर स्वतंत्र पत्रकार अजीत अंजुम से जुड़ा एक दावा शेयर किया जा रहा है. एक वायरल वीडियो को शेयर कर लोग दावा कर रहे हैं कि पत्रकार अजीत अंजुम के साथ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मारपीट की. सुदर्शन टीवी के पत्रकार गौरव मिश्रा ने वायरल वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है-
Image embed
  (आर्काइव लिंक) उनके इस ट्वीट को 800 से ज़्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है. फेसबुक यूज़र नीरज सेठिया ने वायरल वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है-
Image embed
Image embed
(आर्काइव लिंक) इसी तरह के बाकी दावे आप यहां और यहां भी देख सकते हैं. (आर्काइव लिंक) (आर्काइव लिंक)

पड़ताल

'दी लल्लनटॉप' ने वायरल वीडियो की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. पत्रकार अजीत अंजुम के साथ किसानों ने कोई मारपीट नहीं की है. हमने पत्रकार अजीत अंजुम से संपर्क किया. उन्होंने हमें बताया-
Image embed
इस संबंध में हमने अमर उजाला के फोटोग्राफर संजय से बात की. उन्होंने हमें बताया-
Image embed
अजीत अंजुम ने इस घटना की जानकारी वीडियो के वायरल होने के बाद ट्वीट कर भी दी है. उन्होंने लिखा है-
Image embed
  (आर्काइव लिंक) पत्रकार अजीत अंजुम ने वायरल वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए अपने यूट्यूब चैनल पर भी एक वीडियो डाला है. इस वीडियो में किसान नेता राकेश टिकैत का कल हुए इस घटना पर बयान भी है. राकेश टिकैत ने कहा है-
Image embed
 
Image embed
(आर्काइव लिंक) साफ़ है कि पत्रकार अजीत अंजुम पर किसानों ने कोई हमला नहीं किया है.

नतीजा

हमारी पड़ताल में सोशल मीडिया पर पत्रकार अजीत अंजुम से किसानों की बदसलूकी का दावा ग़लत निकला. असल में कुछ लोगों ने अमर उजाला के फोटोग्राफर के साथ बदसलूकी करने की कोशिश की थी. अजीत अंजुम कुछ लोगों के साथ वहां बीच बचाव करने के लिए गए थे. किसान नेता राकेश टिकैत ने इस घटना के लिए माफ़ी भी मांगी है.

Advertisement

Advertisement

()