The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • Fact Check: Viral video shared by Harbhajan Singh claiming leaders pretending to take COVID-19 vaccine is misleading

पड़ताल: कोरोना वैक्सीन के लिए सिर्फ़ पोज़ देने के नाम पर वायरल ये वीडियो भ्रामक है

सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह सहित कई यूज़र्स ने शेयर किया है वीडियो.

Advertisement
pic
22 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 22 जनवरी 2021, 01:55 PM IST)
Img The Lallantop
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कोरोना वैक्सीन लेने का पोज देते हुए एक वायरल वीडियो को नेताओं का बताकर ट्वीट किया. बाद में वीडियो डिलीट कर माफ़ी मांगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more
दावा सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है. जिसमें एक महिला और एक पुरुष कोरोना की वैक्सीन लगवाते नज़र आ रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए लिखा जा रहा कि असल में इन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई. सिर्फ़ फ़ोटो खिंचवाने के लिए पोज़ दे रहे थे.
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह
ने वायरल वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है-
"हमारे कुछ नेता इस तरह वैक्सीन ले रहे हैं. पिक्चर खींच गई. ओके गुड"
Bhajji Tweet
क्रिकेटर हरभजन सिंह के ट्वीट का स्क्रीनशॉट.

(आर्काइव लिंक
)
फेसबुक यूज़र Fahad Maqsusi
ने वायरल वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है-
"तुमकुर जिले के अधिकारियों ने कैमरे के सामने कोविड वैक्सीन लेने का नाटक किया. ये झूठ प्रोमोशन क्यों? जहां BJP है वहां धोखाधड़ी है."

(आर्काइव लिंक
) पड़ताल 'दी लल्लनटॉप' ने वायरल वीडियो की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. वायरल वीडियो किसी नेता का नहीं है. वायरल वीडियो तुमकुर जिले के जिला स्वास्थ्य आधिकारी (DHO) नागेन्द्रप्पा और जिला स्वास्थ्य ट्रेनिंग सेंटर की प्रिंसिपल डॉ. रजनी एम का है. उन दोनों ने मीडिया के कहने पर वैक्सीन लेने के बाद फिर से सिर्फ़ वैक्सीन लेने का पोज़ दिया था.
कीवर्ड्स के जरिये सर्च करने पर हमें वायरल वीडियो The News Minute
 न्यूज़ वेबसाइट के यूट्यूब चैनल पर मिला. वीडियो के डिस्क्रिप्शन के मुताबिक़, वीडियो में तुमकुर जिला स्वास्थ्य ट्रेनिंग सेंटर की प्रिंसिपल डॉ. रजनी और DHO नागेन्द्रप्पा हैं. टाइटल में वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर वायरल दावे को ग़लत बताया गया है.

(आर्काइव लिंक
)
हमने डॉ रजनी एम से संपर्क किया. उन्होंने हमें बताया-
"मैं कोरोना वैक्सीन लेकर उठ रही थी. तभी वहां मौजूद मीडिया कर्मियों ने मुझे फ़ोटो के लिए रुकने को कहा. इसीलिए हमनें फिर से वैक्सीन लेने का पोज़ दिया. मैं वायरल वीडियो के शूट होने से पहले वैक्सीन ले चुकी थी."
डॉ रजनी ने कोरोना वैक्सीन लगने के बाद मिले सर्टिफिकेट भी हमसे शेयर किए.
Dr. Rajni M
डॉ. रजनी एम ने वैक्सीन लगने के डिटेल्स 'दी लल्लनटॉप' से शेयर किए.

डॉ. रजनी का मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए एक वीडियो हमें यासिर मुश्ताक
नाम के एक फेसबुक अकाउंट पर मिला. वीडियो में डॉ. रजनी हमसे कही बातें दोहरा रही हैं.

(आर्काइव लिंक
)
वीडियो में दिख रहे दूसरे शख़्स तुमकुर के DHO नागेन्द्रप्पा से भी हमने बात की. उन्होंने भी हमसे यही बात कही-
"मेरा नाम 16 जनवरी को कोरोना वैक्सीन लेने की सूची में नहीं था. मैंने फिर भी वैक्सीन ली. ताकि लोगों में और हमारे स्वास्थ्यकर्मियों में वैक्सीन को लेकर कोई भ्रम नहीं रहे. मैं वैक्सीन लेकर उठ रहा था, तभी मीडिया वालों ने फ़ोटो के लिए रिक्वेस्ट की. इसलिए मैं फ़ोटो के लिये बैठ गया. इस वीडियो को 5 दिन बाद क्यों वायरल किया जा रहा है. मैं इसके ख़िलाफ़ लीगल एक्शन लेने पर विचार कर रहा हूं."
हालांकि बाद में हरभजन सिंह
ने भी वीडियो डिलीट कर दिया. उन्होंने एक न्यूज़ वेबसाइट में छपी ख़बर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्विटर पर माफ़ी भी मांगी. (आर्काइव लिंक
)
साफ़ है कि सोशल मीडिया पर वैक्सीन लेने के नाम पर सिर्फ़ पोज़ देने वाला वीडियो भ्रामक है. असल में वीडियो में दिख रहे दोनों व्यक्ति को वैक्सीन पहले ही लग चुकी थी. मीडिया के कहने पर उन्होंने फ़ोटो के लिए दोबारा वैक्सीन लेने का पोज़ दिया. नतीजा हमारी पड़ताल में सोशल मीडिया पर वायरल वैक्सीन लेने का नाटक करने वाला वीडियो भ्रामक निकला. क्रिकेटर हरभजन सिंह और अन्य यूज़र्स ने भ्रामक दावे के साथ वीडियो को शेयर किया है. वायरल वीडियो में दिख रही महिला डॉ रजनी एम हैं. वो कर्नाटक के तुमकुर जिले की स्वास्थ्य ट्रेनिंग सेंटर की प्रिंसिपल हैं. वीडियो में दिख रहे पुरुष डॉ नागेंद्रप्पा हैं. वो तुमकुर के जिला स्वास्थ्य अधिकारी हैं. दोनों ने हमसे बातचीत में वैक्सीन लेने की बात स्वीकार की है.

Advertisement

Advertisement

()