The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • Fact Check: Viral Video of Tractor running over two women in Amritsar is viral in the name of Farmers Republic Day tractor parade in Delhi

पड़ताल: क्या दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान बागी ड्राइवर ने 5 लोगों को रौंद डाला?

दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हुई है.

Advertisement
pic
29 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 3 फ़रवरी 2021, 09:03 AM IST)
Img The Lallantop
दावा- दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान एक ट्रैक्टर ने कई लोगों को कुचल दिया.
Quick AI Highlights
Click here to view more
दावा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक ट्रैक्टर लोगों को रौंदता हुआ आगे बढ़ता दिख रहा है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि घटना में ट्रैक्टर ने 5 लोगों को रौंद दिया, जिसमें 2 की जान चली गई. सोशल मीडिया यूज़र्स इस वीडियो को दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड से जोड़कर शेयर कर रहे हैं.
वायरल वीडियो संवेदनशील है, इसलिए हम वीडियो यहां नहीं लगा रहे. आप अपने विवेक से चाहें तो लिंक पर क्लिक करके वीडियो देख सकते हैं.
फेसबुक यूज़र प्रतिभा सूरज चौहान
ने वायरल वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है- दिल्ली प्रदेश भाजपा के मीडिया हेड नवीन कुमार का ट्वीट.
दिल्ली प्रदेश भाजपा के मीडिया हेड नवीन कुमार का ट्वीट.

ट्विटर यूज़र विवेक बाजपेयी
ने भी वायरल वीडियो इसी दावे और #सैल्यूटदिल्लीपुलिस #DelhiUnderAttack जैसे हैशटैग्स के साथ ट्वीट किया.
 विवेक बाजपेयी की ट्वीट

विवेक बाजपेयी की ट्वीट

(आर्काइव
)
इसी तरह के तमाम दावे सोशल मीडिया पर इस वीडियो के साथ वायरल है. पड़ताल 'दी लल्लनटॉप' ने वायरल वीडियो की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो को दिल्ली के ट्रैक्टर परेड से जोड़ता दावा भ्रामक निकला. ये वीडियो किसान रैली का है, लेकिन ये रैली दिल्ली में नहीं, अमृतसर में हुई थी. इस घटना में जिन 2 महिलाओं की जान गई, वे किसान रैली में किसानों के समर्थन में आई थीं.
ट्विटर पर हमें वायरल वीडियो के रिप्लाई में किये गए कुछ ट्वीट्स मिले. इनमें अमर उजाला
की एक रिपोर्ट का लिंक था. रिपोर्ट में वीडियो में दिख रहे ट्रैक्टर-टैंकर की तस्वीर के साथ हेडिंग में लिखा है-
"पंजाब में ट्रैक्टर रैली के दौरान बड़ा हादसा, अनियंत्रित टैंकर ने महिलाओं को रौंदा, दो की मौत, पांच गंभीर"
रिपोर्ट के मुताबिक़, पंजाब के अमृतसर में 26 जनवरी को किसानों के समर्थन रैली निकाली गई. रैली के दौरान एक अनियंत्रित टैंकर रैली में चल रहीं महिलाओं को रौंदकर निकल गया. इस हादसे में दो महिलाओं की जान चली गई. हादसे के बाद घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने टैंकर के ड्राइवर को वल्लां थाने के हवाले कर दिया.
अमर उजाला की रिपोर्ट में वायरल वीडियो में दिख रहे टैंकर की तस्वीर
अमर उजाला की रिपोर्ट में वायरल वीडियो में दिख रहे टैंकर की तस्वीर

(आर्काइव
)
इस घटना की जानकारी हमें पंजाब केसरी
अख़बार की 26 जनवरी 2021 को पब्लिश एक रिपोर्ट में भी मिली. रिपोर्ट के मुताबिक़, ये घटना वल्लां गांव की है. आरोपी ड्राइवर सुख पुत्र गुलज़ार सिंह राज मिस्त्री का काम करता है. उसने पुलिस को बताया कि उसे ट्रैक्टर चलाना नहीं आता था. (आर्काइव
)
हमें यूट्यूब पर दैनिक सवेरा
 अख़बार के वेरिफाइड पंजाबी यूट्यूब चैनल पर इस घटना से जुड़ी वीडियो रिपोर्ट मिली. वीडियो का टाइटल है-

"Amritsar में किसानों के हक में March निकाल रही महिलाओं पर चढ़ा Tractor, 2 की मौत"

(आर्काइव
)

इस जानकारी को और पुष्ट करने के लिए हमने अमृतसर में इंडिया टुडे के साथ जुड़े पत्रकार अमित शर्मा से संपर्क किया. उन्होंने घटना और वीडियो की पुष्टि की. बताया कि "ये अमृतसर जिले में किसानों के समर्थन में हुई रैली की ही घटना है."

हमने वल्लां पुलिस थाने में संपर्क किया. पुलिस ने भी घटना की पुष्टि की है.


नतीजा हमारी पड़ताल में किसान आंदोलन के दौरान ट्रैक्टर से महिलाओं के कुचले जाने के वीडियो को, दिल्ली की किसान रैली से जोड़ता दावा भ्रामक निकला. 26 जनवरी को किसान आंदोलन के समर्थन में अमृतसर जिले के वल्लां गांव में निकली एक रैली के दौरान ये घटना हुई. ये वीडियो दिल्ली में 26 जनवरी को हुई ट्रैक्टर परेड का नहीं है.
पड़ताल अब वॉट्सऐप पर. वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक
 करें. ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक
 और फेसबुक लिंक
 पर क्लिक करें.

Advertisement

Advertisement

()