दावासोशल मीडिया पर मंत्रोच्चार का एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर हो रहा है. इसमें दावाकिया जा रहा है कि ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है.एक फ़ेसबुक यूजर ने पोस्ट किया (आर्काइव लिंक), “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनाया कात्यायनी मंत्र! देश के लिए शक्ति काआह्वान. मुझे उम्मीद नहीं थी कि पीएम की आवाज़ इतनी भव्य है. अविश्वसनीय.”*Katyayani Mantra* sung by Hon'ble *Prime Minister Shri Narendra Modi !*invoking Shakti for the Nation. _Never imagined PM had such an impressive Voice_Unbelievable...🙏🙏🙏Posted by Archana Narulaon Sunday, 29 March 2020ऐसा दावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्सने किया है. ये दावा वॉट्सऐप पर भी वायरल है.यूट्यूब चैनल Mukesh Karekar ने भी इसी दावे के साथ ये वीडियो अपलोड किया है.वीडियो का टाइटल है, पीएम मोदी ने अपनी आवाज़ में किया कात्यायनी मंत्र कामंत्रोच्चार!पड़ताल‘दी लल्लनटॉप’ ने वायरल दावे की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में ये दावा भ्रामक निकला.कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट(आर्काइव लिंक)मिली. 25 सितंबर, 2017 को पब्लिश हुई श्वेता दत्ता की रिपोर्ट का टाइटल है, On PMModi's request, AIR scrambles to record compilation of 'navadurgastotra'(प्रधानमंत्री के आग्रह पर, ऑल इंडिया रेडियो ने तैयार किया ‘नवदुर्गास्रोत’ कासंग्रह)इंडिया टुडे की 25 सितंबर, 2017 की रिपोर्ट.इस रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री के रिक्वेस्ट के कुछ ही मिनट के बाद ऑल इंडियारेडियो के ‘रिकॉर्डिंग रूम’ में हलचल मची हुई थी. अगले दिन सुबह चार बजे रिकॉर्डिंगरूम की लाइट बंद हुई. और, तब तक ‘नवदुर्गास्रोत’ के मंत्रों की रिकॉर्डिंग पूरीकरके प्रधानमंत्री के पास पहुंचाई गई.इस रिकॉर्डिंग में रेडियो कलाकार के वागीश, राधिका चोपड़ा, जितेन्द्र सिंह, नरेशमल्होत्रा और विधि शर्मा ने अपनी आवाज़ दी. इस क्लू के आधार पर हमने यूट्यबू परकीवर्ड सर्च किया. हमें यूट्यूब चैनल ‘akashwaniair’ का 25 सितंबर, 2017 को अपलोडकिया एक वीडियो मिला. वीडियो का टाइटल है, Mata Kaatayayani Stuti - Navratri Day-6: माता कात्यायनी स्तुति - नवरात्रि - षष्ठं दिवस वीडियो के डिसक्रिप्शन में, बतौरआर्टिस्ट जितेन्द्र सिंह का नाम लिखा है.AIR द्वारा अपलोड किए गए वीडियो की डीटेल्स.हमने वायरल ऑडियो और ऑल इंडिया रेडियो की रिकॉर्डिंग की तुलना की. इस तुलना मेंस्पष्ट हुआ कि दोनों में सुनाई दे रही आवाज़ सेम है. लेकिन अब इसे प्रधानमंत्रीमोदी के नाम से वायरल किया जा रहा है. असलियत में, ये आवाज़ रेडियो कलाकारजितेन्द्र सिंह की है. इंडिया टुडे ने जब जितेंद्र सिंह से इस बारे में सवाल पूछाथा, तब उन्होंने कात्यायनी मंत्र गाने की पुष्टिकी थी.ऑल इंडिया रेडियो के वीडियो को प्रधानमंत्री मोदी ने 26 सितंबर, 2017 को ट्वीट कियाथा,We pray to Mata Katyayani on Navratri’s 6th day. May her blessings give usstrength & always protect us from evil. https://t.co/3bmLIlOU10pic.twitter.com/5ge4iguY2X— Narendra Modi (@narendramodi) September 26, 2017मां दु्र्गा के नौ रूपों में छठा रूप माता कात्यायनी का है. 2017 में नवरात्रि 21सितंबर से 29 सितंबर तक मनाई गई थी. 26 सितंबर यानी छठे दिन माता कात्यायनी कीपूजा-अर्चना की गई थी.नतीजावायरल वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘कात्यायनी मंत्र’ गाने का दावाग़लत है. असल में, इस मंत्र को ऑल इंडिया रेडियो के आर्टिस्ट जितेंद्र सिंह ने अपनीआवाज़ दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया रेडियो के वीडियो को 26सितंबर, 2017 को ट्वीट भी किया था.अगर आपको भी किसी ख़बर पर शक है तो हमें मेल करें- padtaalmail@gmail.comपर. हम दावे की पड़ताल करेंगे और आप तक सच पहुंचाएंगे.कोरोना वायरस से जुड़ी हर बड़ी वायरल जानकारी की पड़ताल हम कर रहे हैं. इस लिंक परक्लिक करके जानिए वायरल दावों की सच्चाई.