The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • Fact Check: Viral photo of two young man in police uniform is widely shared with false claim that they are brothers

पड़ताल: सोशल मीडिया पर वायरल पुलिस की वर्दी में दिख रहे ये दोनों भाई हैं?

ये तस्वीर कई बार अलग-अलग दावों के साथ वायरल हो चुकी है.

Advertisement
Img The Lallantop
दो IRS दोस्तों की तस्वीर को सगा भाई और IPS बताकर वायरल किया जा रहा है.
pic
ओम
23 दिसंबर 2020 (Updated: 23 दिसंबर 2020, 01:53 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दावा

सोशल मीडिया पर खाकी वर्दी में दो नौजवानों की तस्वीर वायरल हो रही है. सोशल मीडिया यूज़र्स इन्हें सगे भाई बता रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि ये दोनों IPS अधिकारी हैं. लोग इन्हें सोशल मीडिया पर खूब बधाइयां भी दे रहे हैं.
फेसबुक यूज़र मणिशेन्द्र कुमार सक्सेना ने वायरल तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा है-
"#एक
 ही #कायस्थ
 #सक्सेना
 #परिवार
 के #दोनों
 #चित्रांश
 सगे #भाई
 #IPS
 बने हैं।
कितने लोग दिल से #बधाई
 देगें"
#एक ही #कायस्थ #सक्सेना #परिवार के #दोनों #चित्रांश सगे #भाई #IPS बने हैं। कितने लोग दिल से #बधाई देगें❤️🙏🙏
Posted by Manishendra Kumar Saxena
on Monday, 21 December 2020
(आर्काइव लिंक
)
एक और फेसबुक यूज़र राष्ट्रवादी प्रयागवासी ने वायरल तस्वीर RSS नाम के फेसबुक ग्रुप में पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है-
"एक ही परिवार के दोनों सगे भाई IPS बने हैं।कितने लोग दिल से बधाई देगें"
Prayagvasi
राष्ट्रवादी प्रयागवासी का फेसबुक पोस्ट.


 
(आर्काइव लिंक
)
इसी तरह के बाकी दावे आप यहां
और यहां
भी देख सकते हैं. (आर्काइव लिंक
) (आर्काइव लिंक
)
पड़ताल
'दी लल्लनटॉप' ने वायरल तस्वीर की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला.
रिवर्स इमेज़ सर्च के जरिए हमें वायरल तस्वीर सलमान शेख
नाम नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिली. अकाउंट में दिए बायो के मुताबिक़, सलमान शेख IRS अधिकारी हैं. 15 अगस्त 2020 को सलमान ने इस फ़ोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है. इस तस्वीर में उन्होंने अतुल चौधरी को टैग भी किया है.
(आर्काइव लिंक
)
अतुल चौधरी
के इंस्टाग्राम अकाउंट को चेक करने पर हमें पता चला कि वो भी 2018 बैच के IRS अधिकारी हैं. ये उनका ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट है जहां उनकी कई तस्वीरें उपलब्ध हैं. (आर्काइव लिंक
)
हमने सच्चाई की पुष्टि के लिए अतुल चौधरी से संपर्क किया. उन्होंने हमें बताया-
"ये तस्वीर फरीदाबाद स्थित राष्ट्रीय सीमा शुल्क, अप्रत्यक्ष एवं नारकोटिक्स अकादमी की है. यहां हम दोनों (सलमान शेख और अतुल चौधरी) ट्रेनिंग के लिए आये थे. हम दोनों 2018 बैच के IRS अधिकारी हैं और अभी असिस्टेंट कमिश्नर पद पर नियुक्त हैं."
हमने सलमान शेख से भी बात की. उन्होंने भी वायरल तस्वीर के साथ किये जा रहे दावे का खंडन किया. उन्होंने बताया कि वो औरंगाबाद, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और अतुल जम्मू के रहने वाले हैं.

नतीजा

हमारी पड़ताल में सोशल मीडिया पर दो सगे भाइयों को IPS बता कर शेयर किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. तस्वीर में दिख दोनों शख़्स IRS अधिकारी हैं और वो 2018 बैच के बैचमेट हैं. दोनों ने हमें बताया कि वो भाई नहीं हैं.

Advertisement

Advertisement

()