पड़ताल: ट्रैक्टर लेकर किसानों के समर्थन में आ गए धोनी?
दावा है कि धोनी ने किसानों की ट्रैक्टर परेड का समर्थन किया है.
Advertisement

दावा- पूर्व क्रिकेटर एम एस धोनी ने किसानों के ट्रैक्टर मार्च का समर्थन किया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
दावा
सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर वायरल है. वायरल तस्वीर में धोनी एक ट्रैक्टर पर नज़र आ रहे हैं. तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि धोनी ने 26 जनवरी को होने वाली किसानों की ट्रैक्टर परेड का समर्थन किया है.
फेसबुक यूज़र बलराम मीणा बापुई
ने वायरल तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है-
(आर्काइव लिंक
)
ट्विटर यूज़र रवि INC
ने भी वायरल तस्वीर ट्वीट करते हुए यही दावा किया है.
)
इसी तरह के बाकी दावे आप यहां
और यहां
भी देख सकते हैं. (आर्काइव लिंक
) (आर्काइव लिंक
) पड़ताल 'दी लल्लनटॉप' ने वायरल तस्वीर की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. धोनी की वायरल तस्वीर जून 2020 की है. उनके फार्म हाउस की ये तस्वीरें हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स में मिली.
कुछ कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर वायरल तस्वीर हमें आजतक न्यूज़ चैनल
की वेबसाइट पर 3 जून 2020 की एक रिपोर्ट में मिली. रिपोर्ट के मुताबिक़, धोनी रांची में अपने फार्म हाउस में ट्रैक्टर चलाते हुए नज़र आए थे. इस रिपोर्ट में धोनी की इस मौके की कई और तस्वीरें भी हैं.

आज तक की 3 जून 2020 की रिपोर्ट
(आर्काइव लिंक
)
IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स
के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से धोनी के ट्रैक्टर चलाने का वीडियो भी ट्वीट किया गया था.
)
हमें धोनी की वायरल तस्वीर इंडियन एक्सप्रेस
की 3 जून 2020 की एक रिपोर्ट में भी मिली. रिपोर्ट के मुताबिक़, धोनी लॉकडाउन में रांची स्थित अपने फार्म हाउस में खेती कर रहे थे. महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटो और फार्म सेक्टर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश जेजुरीकर ने धोनी को महिंद्रा का ट्रैक्टर चलाने के लिए धन्यवाद भी किया था.

इंडियन एक्सप्रेस की 3 जून 2020 की रिपोर्ट में धोनी की वायरल तस्वीर
(आर्काइव लिंक
)
धोनी के 26 जनवरी 2021 को आयोजित होने वाली किसानों की ट्रैक्टर परेड को समर्थन करने की कोई ख़बर हमें मीडिया रिपोर्ट्स में नहीं मिली. साफ़ है धोनी के ट्रैक्टर के साथ वायरल तस्वीर कम से कम 8 महीने पुरानी है. धोनी के अपने रांची फार्म हाउस में खेती करने की कई ख़बरें
मीडिया में आती रहती हैं. नतीजा सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी ट्रैक्टर के साथ वायरल तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. धोनी की ट्रैक्टर के साथ वायरल तस्वीर किसान आंदोलन शुरू होने से पहले की है. उनके देश में चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देने की कोई ख़बर हमें नहीं मिली.
फेसबुक यूज़र बलराम मीणा बापुई
ने वायरल तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है-
"भारत के क्रिकेट टीम के पुर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने किया किसान टैक्टर परेड का समर्थन!! किसान आंदोलन. अब भाजपाई अनपढ़ अंध भक्त धोनी को भी देशद्रोही और हिन्दू विरोधी घोषित कर देंगे"
भारत के क्रिकेट टीम के पुर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने किया किसान टैक्टर परेड का समर्थन!! किसान आंदोलन
अब भाजपाई अनपढ़ अंध भक्त धोनी को भी देशद्रोही और हिन्दू विरोधी घोषित कर देंगे
Posted by Balram Meena Bapui
on Saturday, 23 January 2021
)
ट्विटर यूज़र रवि INC
ने भी वायरल तस्वीर ट्वीट करते हुए यही दावा किया है.
(आर्काइव लिंकभारत के क्रिकेट टीम के पुर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने किया किसान टैक्टर परेड का समर्थन!! किसान आंदोलन
अब भाजपाई अनपढ़ अंध भक्त धोनी को भी देशद्रोही और हिन्दू विरोधी घोषित कर देंगे ! Thanks @msdhoni
pic.twitter.com/02nmr3ouby
— Ravi INC✋ (@RvRavi22) January 24, 2021
)
इसी तरह के बाकी दावे आप यहां
और यहां
भी देख सकते हैं. (आर्काइव लिंक
) (आर्काइव लिंक
) पड़ताल 'दी लल्लनटॉप' ने वायरल तस्वीर की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. धोनी की वायरल तस्वीर जून 2020 की है. उनके फार्म हाउस की ये तस्वीरें हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स में मिली.
कुछ कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर वायरल तस्वीर हमें आजतक न्यूज़ चैनल
की वेबसाइट पर 3 जून 2020 की एक रिपोर्ट में मिली. रिपोर्ट के मुताबिक़, धोनी रांची में अपने फार्म हाउस में ट्रैक्टर चलाते हुए नज़र आए थे. इस रिपोर्ट में धोनी की इस मौके की कई और तस्वीरें भी हैं.

आज तक की 3 जून 2020 की रिपोर्ट
(आर्काइव लिंक
)
IPL टीम चेन्नई सुपर किंग्स
के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से धोनी के ट्रैक्टर चलाने का वीडियो भी ट्वीट किया गया था.
(आर्काइव लिंक#Thala
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) June 2, 2020
Dhoni meets Raja Sir in his newest beast! #HBDIlayaraja
#WhistlePodu
pic.twitter.com/dNQv0KnTdP