The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • Fact Check: Viral old photo of Narendra Modi with another man is being shared as one with Anna Hazare is false

पड़ताल: नरेंद्र मोदी और अन्ना हजारे के नाम पर वायरल इस तस्वीर की सच्चाई क्या है?

वायरल तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी के साथ अन्ना हजारे हैं.

Advertisement
Img The Lallantop
दावा- वायरल तस्वीर में नरेंद्र मोदी के साथ दिख रहे शख़्स अन्ना हज़ारे हैं.
pic
ओम
29 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 29 दिसंबर 2020, 02:50 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दावा

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर वायरल है. तस्वीर में PM मोदी के कंधे पर एक शख़्स हाथ रखकर खड़े हैं. दावा किया जा रहा है कि PM मोदी के साथ खड़े शख़्स समाजसेवी अन्ना हजारे हैं.
फेसबुक यूज़र फैज़ान मलिक ने वायरल तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है-
Image embed
Image embed
(आर्काइव लिंक
)
ट्विटर यूज़र अनुराग कश्यप फैन ने वायरल तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा है-
Image embed
  (आर्काइव लिंक
)
इसी तरह के बाकी दावे आप यहां
और यहां
भी देख सकते हैं. (आर्काइव लिंक
) (आर्काइव लिंक
)

पड़ताल

'दी लल्लनटॉप' ने वायरल तस्वीर की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. तस्वीर में नरेंद्र मोदी के साथ खड़े शख़्स अन्ना हज़ारे नहीं, RSS नेता रहे लक्ष्मणराव ईनामदार हैं.
रिवर्स इमेज़ सर्च के जरिये सर्च करने पर हमें वायरल तस्वीर  इंडिया टुडे
की मई 2014 की एक रिपोर्ट में मिली. तस्वीर के साथ लगे कैप्शन में लिखा है-
Image embed
रिपोर्ट के मुताबिक़, गुजरात में RSS प्रचारक रहे ईनामदार नरेंद्र मोदी से 60 के दशक से जुड़े हुए थे. मोदी ईनामदार के व्यक्तित्व से खासे प्रभावित थे. ईनामदार का निधन 1984 में हुआ था.
 
Image embed

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में रिपोर्ट में नरेंद्र मोदी के साथ लक्ष्मण राव ईनामदार की तस्वीर.

(आर्काइव लिंक
)
कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें लक्ष्मणराव ईनामदार की कुछ और तस्वीरें लोकमत अख़बार
की वेबसाइट पर छपी एक रिपोर्ट में मिली. ये तस्वीर वायरल तस्वीर से मेल खा रही है. इस रिपोर्ट में PM नरेंद्र मोदी के साथ की वायरल हो रही तस्वीर भी है.
Image embed

लोकमत की रिपोर्ट में लक्ष्मण राव ईनामदार की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए PM मोदी

Image embed

लोकमत की रिपोर्ट में लक्ष्मणराव ईनामदार की वायरल तस्वीर उनकी दूसरी तस्वीर से मेल खा रही है.

(आर्काइव लिंक
)
साफ़ तौर पर कहा जा सकता है कि वायरल तस्वीर में PM मोदी के साथ अन्ना हजारे नहीं, RSS प्रचारक रहे लक्ष्मणराव ईनामदार हैं.

नतीजा

हमारी पड़ताल में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके साथ तस्वीर में अन्ना हज़ारे के होने का दावा ग़लत निकला. वायरल तस्वीर में PM मोदी के साथ अन्ना हजारे नहीं, RSS के प्रचारक रहें लक्ष्मणराव ईनामदार हैं. वायरल तस्वीर 1984 में ईनामदार के निधन से कुछ समय पहले की है.

Advertisement

Advertisement

()