पड़ताल: UP के सरकारी कार्यालयों में श्रीराम की तस्वीर लगाने के फ़ैसले का सच?
वायरल दावे को योगी सरकार का फ़ैसला बताया जा रहा है.
Advertisement

दावा- योगी सरकार ने फ़ैसला लिया है कि UP के सभी सरकारी कार्यालयों में भगवान श्रीराम की तस्वीर लगेगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more
दावा
सोशल मीडिया पर UP की योगी आदित्यनाथ सरकार से जुड़ा एक दावा वायरल है. दावा है कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने फ़ैसला लिया है कि UP के सभी सरकारी कार्यालयों में हिंदू देवता श्रीराम की तस्वीर लगेगी.
फेसबुक यूज़र कमलेश पंत कामु ने वायरल मेसेज पोस्ट करते हुए लिखा है-
(आर्काइव लिंक)
ट्विटर यूज़र आयुष शुक्ला ने भी वायरल मेसेज ट्वीट किया है-
"जय जय श्रीराम. जय हो योगी बाबा की."
जय जय श्री राम जी जय हो योगी बाबा की Posted by Kamlesh Pant Kamu on Monday, 28 December 2020
(आर्काइव लिंक) इसी तरह के बाकी दावे आप यहां और यहां भी देख सकते हैं. (आर्काइव लिंक) (आर्काइव लिंक) पड़ताल 'दी लल्लनटॉप' ने वायरल मेसेज की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल मेसेज में किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. UP सरकार ने ऐसा कोई फ़ैसला नहीं लिया है. वायरल दावे की जानकारी के लिए हमने उत्तर प्रदेश सरकार में अपर मुख्य सचिव, सूचना नवनीत सहगल से बात की. नवनीत सहगल ने बताया-यूपी के सभी सरकारी कार्यालयों में लगेगी प्रभु श्री राम की तस्वीर...🙌 जय हो योगी जी महाराज की...🙏 जिनको खुशी हुई हो वही बोले... 🚩जय श्री राम🚩@myogiadityanath #UttarPradesh
— Ayush Shukla (@AyushShukla_) January 2, 2021
"UP सरकार ने इस तरह का कोई फ़ैसला नहीं लिया है, वायरल जानकरी फ़ेक है."कीवर्ड्स के जरिये भी सर्च करने पर हमें वायरल मेसेज की पुष्टि करती हुई UP सरकार की तरफ़ से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली. किसी मीडिया रिपोर्ट्स में UP सरकार के किसी ऐसे फ़ैसले की कोई जानकारी नहीं है. नतीजा हमारी पड़ताल में UP में सभी सरकारी कार्यालयों में श्रीराम की तस्वीर लगाने का वायरल दावा ग़लत निकला. UP की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ऐसा कोई फ़ैसला नहीं लिया है. आशीष श्रीवास्तव के इनपुट्स के साथ.

