पड़ताल: तमिलनाडु में अरबाज़ ख़ान ने हाथी पर जलता टायर फेंका और हाथी की मौत हो गई?
सोशल मीडिया पर वायरल है हाथी पर जलता टायर फेंकने का वीडियो.
Advertisement

दावा- तमिलनाडु में अरबाज़ खान नाम के शख़्स ने हाथी पर जलता टायर फेंक दिया. (सांकेतिक तस्वीर - EPS)
Quick AI Highlights
Click here to view more
दावा
सोशल मीडिया पर एक घायल हाथी का वीडियो वायरल है. वीडियो में कुछ लोग हाथी के ऊपर कोई जलती हुई चीज़ फेंक रहे हैं. वायरल वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि हाथी के ऊपर अरबाज़ खान नाम के शख़्स ने जलता हुआ टायर फेंक दिया. इस घटना में जख़्मी हुए हाथी की इलाज़ के दौरान मौत हो गई.
फेसबुक यूज़र शंकर चौधरी ने वायरल वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है-
(आर्काइव लिंक)
ट्विटर यूज़र विपिन दुबे ने फोटो ट्वीट करते हुए यही दावा किया है.
"इस हाथी का क्या कसूर ये तो जानता भी नहीं हम किस धर्म से है. मगर नफरत तो देखो तमिलनाडु में अरबाज खान नाम का व्यक्ति जलता हुआ टायर इस हाथी के उपर फेंक दिया. टायर जाकर हाथी के कान में चिपक गया जिससे झुलस जाने के कारण इलाज के दौरान हाथी की मौत हो गई. इस नफरत से इतना समझ लो आपसे ये कितनी नफरत करते होंगे बस अभी इनके बस में नहीं है बस समय का इंतजार कर रहे है."
इस हाथी का क्या कसूर ये तो जानता भी नहीं हम किस धर्म से है मगर नफरत तो देखो तमिलनाडु में अरबाज खान नाम का व्यक्ति जलता हुआ टायर इस हाथी के उपर फेंक दिया जै टायर जाकर हाथी के कान में चिपक गया जिससे झुलस जाने के कारण इलाज के दौरान हाथी की मौत हो गई इस नफरत से इतना समझ लो आपसे ये कितनी नफरत करते होंगे बस अभी इनके बस में नहीं है बस समय का इंतजार कर रहे है Posted by शंकर चौधरी on Sunday, 24 January 2021
(आर्काइव लिंक) इसी तरह के बाकी दावे आप यहां और यहां भी देख सकते हैं. (आर्काइव) (आर्काइव) पड़ताल 'दी लल्लनटॉप' ने वायरल दावे की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. तमिलनाडु पुलिस ने मामले में तीन लोगों पर शिकायत दर्ज़ की है. उनके नाम प्रशांत, रेमंड डीन और रिकी रेयान हैं. कुछ कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें इंडिया टुडे की 22 जनवरी 2021 की एक रिपोर्ट मिली. रिपोर्ट के मुताबिक, घटना तमिलनाडु के नीलगिरी इलाके में मसिनागुडी की है. हाथी को भगाने के लिए गांव के कुछ लोगों ने उसके ऊपर जलता हुए टायर फेंक दिया. टायर हाथी के कानों में फंस गया, जिससे हाथी के कान और पीठ बुरी तरह झुलस गए. इलाज के दौरान 19 जनवरी को हाथी की मौत हो गई. पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज़ की है. मसिनागुडी टाइगर रिज़र्व के सीनियर अधिकारी ने मीडिया को बताया कि आरोपियों के नाम - प्रशांत, रेमंड डीन और रिकी रेयान है. BBC की 23 जनवरी 2021 की इस रिपोर्ट में भी आरोपियों का नाम रेमंड, प्रशांत और रेयान बताया गया है. पुलिस रेमंड और प्रशांत को गिरफ़्तार कर चुकी है और रेयान की तलाश जारी है. रिपोर्ट के मुताबिक, वन विभाग ने बताया-तमिलनाडु के निलीगिरी में जिहादी अरबाज खान ने जलता हुआ टायर हाथी के ऊपर फेंक दिया!!
वह टायर जाकर हाथी के कानों में चिपक गया जिससे झुलस जाने के कारण इलाज के दौरान हाथी की मौत हो गई..😭 इन जाहिल सूअरों से तो जानवर भी सुरक्षित नहीं है! कड़ी सजा मिलनी चाहिए! pic.twitter.com/eLijHkG3Ak — Vipin Dubey (@Vipinsdubey) January 24, 2021
"रेमंड और रेयान दोनों भाई हैं. वो होम स्टे चलाते हैं. प्रशांत इसी होम स्टे में रह रहा था. उनके होम स्टे के नजदीक ये हाथी आ गया था. इसलिए हाथी को भगाने के लिए उन लोगों ने ऐसा किया."(आर्काइव) नतीजा हमारी पड़ताल में हाथी के ऊपर जलता टायर फेंकने वाले वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. हाथी पर टायर फेंकने वाले शख़्स का नाम अरबाज़ खान नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु में हाथी पर जलता टायर फेंकने वालों का नाम रेमंड, रेयान और प्रशांत है. पुलिस रेमंड और प्रशांत को गिरफ़्तार कर चुकी है और रेयान की तलाश जारी है.

