The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • Fact check: Video of Family dispute in Sonia Vihar viral with claims of communal spin

जहांगीरपुरी के बाद दिल्ली के संगम विहार में सांप्रदायिक हिंसा का दावा करता वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर दो गुटों के बीच चल रही मारपीट का वीडियो वायरल है. वायरल वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडों से एक दूसरे को पीटते नज़र आ रहे हैं.

Advertisement
pic
17 मई 2022 (अपडेटेड: 6 मई 2022, 02:10 PM IST)
Sangam Vihar Claim
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट
Quick AI Highlights
Click here to view more
दावा

सोशल मीडिया पर दो गुटों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ लोग लाठी-डंडों से एक दूसरे को पीटते नज़र आ रहे हैं. वीडियो में एक बुजुर्ग भी दिखाई दे रहा है, जिस पर एक लड़का लगातार डंडे से हमला कर रहा है.

वायरल वीडियो को दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा से जोड़कर दावा किया जा रहा है कि - (आर्काइव)

कश्मीर, बंगाल, केरल और कर्नाटक के बाद अब दिल्ली के संगम विहार में मुस्लिमों का आतंक बढ़ रहा है.

दावे के कैप्शन में लिखा है -

जहांगीर पूरी के बाद संगम विहार
विकास चल रहा है कृपया हिंदू दूर रहे, विकास पूरा होने पर आपको बता दिया जाएगा. जैसे कश्मीर, बंगाल, केरल, कर्नाटक में बता भी दिया था, भगा भी दिया था. दिल्ली संगम विहार की घटना. मुसलमानों का आतंक और बसाओ इनको अपने आस पास.

कई और सोशल मीडिया यूज़र्स ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया. (आर्काइव) (आर्काइव)

पड़ताल

'दी लल्लनटॉप' की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक निकला. वायरल वीडियो दिल्ली के सोनिया विहार का है, जहां प्रॉपर्टी विवाद के चलते एक ही परिवार के दो सगे भाइयों के बीच लड़ाई हुई थी.

वायरल दावे की पड़ताल के लिए हमने शेयर हो रहे वीडियो को InVID टूल की मदद से खोजा तो हमें @bmahabharat2 नामक ट्विटर एकाउंट से ट्वीट किया गया यही वीडियो मिला. ट्वीट के कैप्शन में वीडियो को दिल्ली के सोनिया विहार, गली न.6 का बताया गया है जहां प्रॉपर्टी में हिस्सा लेने के लिए बच्चों ने अपने ही बाप-दादा को पीट दिया. (आर्काइव)

वायरल वीडियो में दिख रही पिटाई की घटना पर 'दी लल्लनटॉप' ने 1 मई, 2022 को एक रिपोर्ट पब्लिश की थी. इस रिपोर्ट में वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट मौजूद हैं. (आर्काइव)

Lallantop Proof

दी लल्लनटॉप की वेबसाइट पर मिले आर्टिकल का स्क्रीनशॉट.

रिपोर्ट में मिली जानकारी के मुताबिक -

ये घटना 20 अप्रैल 2022 की है. सोनिया विहार की गली नंबर तीन के एक ही परिवार के दो सगे भाइयों प्रेमपाल और श्यामलाल में प्रॉपर्टी का विवाद था. विवाद बढ़ने पर हुई मारपीट में बच्चों ने अपने पिता और दादा को ही पीट दिया. पूरे मामले में दो FIR दर्ज हुई थी. पहला केस श्यामलाल, प्रदीप और प्रशांत के खिलाफ और उसके बाद प्रदीप के बयान के आधार पर दूसरे पक्ष के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ था. 

साथ ही कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर भी इस घटना से जुड़ी रिपोर्ट मिली. इस रिपोर्ट में भी वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट मौजूद हैं. (आर्काइव)

Nbt

नवभारत टाइम्स की वेबसाइट पर मिले आर्टिकल का स्क्रीनशॉट.

नतीजा

‘दी लल्लनटॉप’ की पड़ताल में वायरल दावा भ्रामक साबित हुआ. वायरल वीडियो दिल्ली के सोनिया विहार का है, जहां 20 अप्रैल 2022 को प्रॉपर्टी विवाद के चलते दो सगे भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था. इस दौरान बच्चों ने अपने पिता और दादा को पीटा था. वायरल वीडियो का जहांगीरपुरी में हुई हिंसा से कोई संबंध नहीं है.

टेलीग्राम पर हमसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

पड़ताल: राष्ट्रपति की बेटी को एयरलाइंस की जॉब से निकालने वाला दावा झूठा निकला

Advertisement

Advertisement

()