The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • Fact Check: Video of a rally demanding violent action from PM Modi and Delhi police is viral as demand against farmers after tractor parade

पड़ताल: रैली निकालकर PM मोदी से किसानों पर लट्ठ चलाने की मांग कर रहे दिल्ली के लोग?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिल्ली पुलिस से एक्शन की मांग करते दिख रहे लोग.

Advertisement
pic
27 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 27 जनवरी 2021, 05:11 PM IST)
Img The Lallantop
दावा- 26 जनवरी 2021 को दिल्ली में हुए हिसंक प्रदर्शन के बाद लोगों ने रैली निकालकर किसानों पर लाठीचार्ज करने की मांग की है. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more
दावा सोशल मीडिया पर 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुए हिंसा के बाद एक वीडियो वायरल है. वीडियो में कुछ लोग रैली निकाल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली पुलिस से लाठीचार्ज करने की मांग कर रहे हैं. फेसबुक यूज़र डॉ. अमित सिंह ठाकुर ने वायरल विडियो पोस्ट करते हुए ये दावा किया है. हम बिना भाषाई बदलाव किए, ज्यों का त्यों लिख रहे हैं-
"मोदी जी लठ बजाओ, हम तुम्हारे साथ है, लंबे लंबे लठ बजाओ हम तुम्हारे साथ है।
#दिल्ली_पुलिस_लठ_बजाओ  #किसान_नहीं_गुंडे"
मोदी जी लठ बजाओ, हम तुम्हारे साथ है, लंबे लंबे लठ बजाओ हम तुम्हारे साथ है। #दिल्ली_पुलिस_लठ_बजाओ #किसान_नहीं_गुंडे Posted by DrAmit Singh Thakur on Tuesday, 26 January 2021
(आर्काइव लिंक) एक और फेसबुक यूज़र कुमार दुडिया ने वायरल वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है-
"दिल्ली पुलिस लंबे-लंबे लट्ठा बजाओ मोदी जी हम तुम्हारे साथ नारे लगने शुरू हो गए हैं दिल्ली में"
दिल्ली पुलिस लंबे-लंबे लट्ठा बजाओ मोदी जी हम तुम्हारे साथ नारे लगने शुरू हो गए हैं दिल्ली में Posted by Kumar Dudia on Wednesday, 27 January 2021
(आर्काइव लिंक) इसी तरह के तमाम दावे इस वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हैं. पड़ताल 'दी लल्लनटॉप' ने वायरल वीडियो की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. वायरल वीडियो CAA-NRC के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन के समय से सोशल मीडिया पर मौजूद है. करीब 1 साल पुराने वीडियो को किसान आंदोलन से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. कुछ कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें वायरल वीडियो हेलो उत्तराखंड न्यूज़ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला. 25 दिसंबर 2019 को अपलोड किए गए इस वीडियो का टाइटल है-

"CAA, NRC घमसान: ‘दिल्ली पुलिस लठ बजाओ, हम तुम्हारे साथ हैं’ के लगे नारे, विडियो वायरल"

(आर्काइव लिंक) वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर दिसंबर 2019 से मौजूद है. वेरिफाइड ट्विटर यूज़र मधु पूर्णिमा किश्वर ने वायरल वीडियो 27 दिसंबर 2019 को ट्वीट किया था. (आर्काइव लिंक) वायरल वीडियो हमें सागर राठी नाम के एक फेसबुक पेज पर भी मिला. 28 दिसंबर 2019 को पोस्ट किए गए इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है-
"दिल्ली पुलिस लठ बज़ाओ हम तुम्हारे साथ है 😍 #IStandWite #CAA_NRC #NPR #NationWithNaMo #Nationalists"
"दिल्ली पुलिस लठ बज़ाओ हम तुम्हारे साथ है' 😍 #IStandWite #CAA_NRC #NPR #NationWithNaMo #Nationalists Posted by Sagar Rathi on Friday, 27 December 2019
(आर्काइव लिंक) वायरल वीडियो CAA-NRC प्रदर्शन के दौरान कई सोशल मीडिया अकाउंट्स और यूट्यूब चैनल्स पर दिसंबर 2019 में शेयर किया गया था. नतीजा हमारी पड़ताल में PM नरेंद्र मोदी और दिल्ली पुलिस से लाठीचार्ज करने की मांग करने वाला वीडियो दिखाकर किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. वायरल वीडियो दिसंबर 2019 में CAA-NRC के ख़िलाफ़ हुए प्रदर्शनों के वक्त से ही सोशल मीडिया पर मौजूद है. अब इसे किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुए हिंसा के बाद भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

Advertisement

Advertisement

()