The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • Fact check: Truth of Abhinandan Varthaman's father joining congress

क्या अभिनंदन के पिता ने कांग्रेस जॉइन कर ली है?

विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान के पिता के कांग्रेस में जाने की बातें चल रही हैं.

Advertisement
pic
5 मार्च 2019 (अपडेटेड: 5 मार्च 2019, 09:29 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान सकुशल वापस आए. और सोशल मीडिया पर आई खबरों की बाढ़. लोग कुछ भी अपने मन से बना बनाकर शेयर किए जा रहे हैं. इस वक्त जिस खबर पर आपको ध्यान देने की जरूरत है वो अभिनंदन के पापा पर है. अभिनंदन के पाकिस्तान में रहने के दौरान सबने उनके एयर फोर्स से रिटायर पापा के बारे में पढ़ा होगा. अब कुछ लोग ये बता रहे हैं कि उन्होंने कांग्रेस जॉइन कर ली है. और ये बताती हुई पोस्ट भयंकर वायरल हो रही हैं. देखिए.
thumbnail_Screenshot

viral 1

सबसे पहले सचिन पायलट के पेज से ये फोटो और कैप्शन शेयर होना शुरू हुआ. यहां से इसके 6 हजार से ज्यादा शेयर हैं. सचिन पायलट कांग्रेस के बड़े नेता हैं लेकिन ये उनका पेज नहीं है. पहली बात तो ये वेरिफाइड नहीं है और दूसरा इस पर 9 हजार लाइक्स हैं. फिर भी इस पोस्ट के 6 हजार से ज्यादा शेयर हो गए.
sachin pilot fake

सच क्या है?
ये जानने से पहले दूसरी 'सब हेडलाइन' लगनी चाहिए थी. तो रुको लगा देते हैं.
अभिनंदन के पिता कौन हैं?
एस वर्थमान. यानी सिम्हाकुट्टी वर्थमान. यही नाम है अभिनंदन के पिता जी का. इंडियन एयर फोर्स से रिटायर अनुभवी एयर मार्शल हैं. 4000 घंटों से ज्यादा फाइटर प्लेन उड़ाने का अनुभव और 40 तरह के एयर क्राफ्ट उड़ाने का अनुभव है. कारगिल वॉर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. फिलहाल रिटायरमेंट के बाद जीवन का आनंद ले रहे हैं.
एस वर्थमान ने कारगिल युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी
एस वर्थमान ने कारगिल युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी

सच क्या है?
चलो सच पर आ ही जाते हैं. सच्चाई से इस खबर का उतना ही दूर का नाता है जितना सूरज पर बर्फ का. सोशल मीडिया में टाइम वो चल रहा है कि कोई भी किसी पार्टी में आता है तो गाजे बाजे के साथ, फूलमालाओं के साथ उसकी फोटो दिखती हैं. चाहे बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आने वाले कीर्ति आजाद ही हों. लेकिन अभिनंदन के पिता के कांग्रेस जॉइन करने की खबर किसी कांग्रेस नेता ने ट्वीट नहीं की. कांग्रेस की तरफ से अभी तक इस विषय पर सांस भी नहीं ली गई है. अगर ऐसा हुआ होता तो कांग्रेस की टाइमलाइन सिम्हाकुट्टी वर्थमान और अभिनंदन वर्थमान के अभिनंदन से पटी होती. ऐसा नहीं हुआ.
अभिनंदन के पिता ने नहीं, 'अभिनंदन' ने कांग्रेस जॉइन की है
और मजे की बात सुनो. अभिनंदन के पिता ने नहीं, खुद अभिनंदन ने कांग्रेस जॉइन की है. लेकिन ये दूसरे अभिनंदन हैं. अभिनंदन पाठक. पीएम नरेंद्र मोदी के डुप्लीकेट. पिछले साल इन्होंने शिकायत की थी कि मोदी के चलते अब लोग इनसे सवाल करने लगे हैं. कुछ लोग हाथ वाथ उठा देते हैं. अब वो कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे, इसके लिए 2018 नवंबर में राहुल गांधी से मिले भी थे.
तस्वीर राहुल गांधी के इंस्टाग्राम से
तस्वीर राहुल गांधी के इंस्टाग्राम से



Advertisement

Advertisement

()