The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • Fact check : The video of a dying boy during birthday celebrations is fake

पड़ताल: जन्मदिन मनाते हुए लड़के की मौत का दावा करते वायरल वीडियो का सच

वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि बर्थडे मनाने के क्रूर तरीके के कारण लड़के की मौत हो गई.

Advertisement
pic
2 दिसंबर 2021 (अपडेटेड: 3 दिसंबर 2021, 07:53 AM IST)
Img The Lallantop
Birthday Boy
Quick AI Highlights
Click here to view more
दावा सोशल मीडिया पर कुछ लड़कों का बर्थडे मनाने का CCTV वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कुछ लड़के सड़क पर अपने एक दोस्त के साथ केक काटकर उसका बर्थडे मना रहे हैं. सेलिब्रेशन के दौरान दोस्त के मुंह पर केक रगड़ा जाता है और बर्थडे बम्प्स देते वक्त वो निढाल हो गिर पड़ता है. वायरल वीडियो के साथ दावा
किया जा रहा है कि बर्थडे मनाने के इस क्रूर तरीके के कारण लड़के की मौत हो गई. (आर्काइव
)
ट्विटर यूजर Eminent Woke ने वायरल वीडियो ट्वीट कर
कैप्शन लिखा,

'मॉडर्न बर्थडे सेलिब्रेशन ट्रेजडी में बदल गया.अनजाने में बर्थडे पर मारा गया दोस्त.'

Modern Birthday celebration turned in tragedy... unknowingly friends killed on birthday.. madness😡 pic.twitter.com/rTgJIWqrjp

इसी तरह के दावों से मिलते-जुलते कई पोस्ट
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. (आर्काइव
) यूट्यूब पर भी वायरल वीडियो को अलग-अलग चैनलों ने अपलोड
किया है. लोग यूट्यूब पर वायरल वीडियो के कमेंट बॉक्स में लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं,(आर्काइव
)
पड़ताल 'दी लल्लनटॉप' की पड़ताल में वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. दरअसल वायरल वीडियो जागरूकता फैलाने के मकसद से बनाया गया था. वीडियो में निढाल होकर गिरता शख़्स एक्टिंग कर रहा है.
वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने पूरा वीडियो गौर से देखा.  वीडियो के अंत में अंग्रेजी भाषा में जो मैसेज लिखकर आता है, उससे वीडियो के स्क्रिप्टेड होने की बात साफ हो जाती है. अंग्रेजी में लिखे मैसेज का हिंदी अनुवाद हैं,

'वीडियो देखने के लिए धन्यवाद. कृपया ध्यान रखें कि इस पेज में स्क्रिप्टेड ड्रामा और पैरोडी है. ये शार्ट फिल्में केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं.'

Ss Line
शेयर किये जा रहे वीडियो में लिखे मैसेज का स्क्रीनशॉट

इसके बाद हमने वीडियो के की-फ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च की मदद से खोजा. सर्च से हमें 2 मार्च 2020 को हमसा नंदिनी
के वेरिफाइड फेसबुक पेज से पोस्ट किया गया यही वीडियो मिला. (आर्काइव)
हमसा नंदिनी ने कैप्शन में इस वीडियो के स्क्रिप्टेड होने की बात लिखी है. हम कैप्शन का हिंदी अनुवाद यहां लिख रहे हैं -

'इस तरह सेलिब्रेट न करें. देखने के लिए धन्यवाद. कृपया ध्यान रखें कि इस पेज में स्क्रिप्टेड ड्रामा और पैरोडी हैं. ये  शार्ट फिल्में केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं.'

फोसेो
हमसा नंदिनी के एकाउंट पर मिले वीडियो का स्क्रीनशॉट.

हमसा नंदिनी आम तौर पर ऐसे ही स्क्रिप्टेड वीडियो बनाने के लिए मशहूर है. फेसबुक पर उनके कई वीडियो पर तो 2 मिलियन से भी ज्यादा व्यू हैं. नतीजा हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. वायरल वीडियो एक स्क्रिप्टेड वीडियो है जिसकी कहानी पहले से ही लिखी जा चुकी थी. वीडियो केवल जागरूकता फैलाने के मकसद से हमसा नंदिनी फेसबुक पेज से पोस्ट किया गया था. वीडियो में दिख रहे सभी लड़के एक्टिंग कर रहे हैं.
पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक
 करें. ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक
 और फेसबुक लिंक
 पर क्लिक करें.

Advertisement

Advertisement

()