पड़ताल: बीच प्लेटफॉर्म पर 'मस्ज़िद' की ये तस्वीर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की है?
सोशल मीडिया पर वायरल है तस्वीर.
Advertisement

दावा- प्लेटफॉर्म पर बनी मस्ज़िद पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
दावा
सोशल मीडिया पर रेलवे प्लेटफॉर्म पर बनी एक इमारत की तस्वीर वायरल है. दावा किया जा रहा है कि ये एक मस्ज़िद है और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बनी हुई है. दिल्ली में विकास कार्य के लिए चांदनी चौक इलाके में तोड़े गए हनुमान मंदिर का हवाला देकर, सोशल मीडिया यूज़र्स इसे तोड़ने की अपील कर रहे हैं.
फेसबुक यूज़र दिलीप सिंह
ने वायरल दावा पोस्ट करते हुए लिखा है-
फेसबुक यूज़र दिलीप सिंह
ने वायरल दावा पोस्ट करते हुए लिखा है-
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में प्रयागराज जंक्शन पर मज़ार
(आर्काइव लिंक
)
हमें इस जगह की एक और तस्वीर इलाहाबाद मेरी जान
नाम के फेसबुक पेज पर मिली. ये तस्वीर 4 फरवरी 2017 को अपलोड की गई है. इस तस्वीर में इलाहाबाद जंक्शन लिखा है. उस वक्त इलाहाबाद का नाम प्रयागराज नहीं किया गया था.(आर्काइव लिंकLINE SHAH BAABA #ALLAHABAD हजरत सैयद करामत अली उर्फ लाइन शाह बाबा की दरगाह
Posted by Allahabad Meri Jaan
on Saturday, 4 February 2017
)
साफ़ है कि जिस तस्वीर को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है वो प्रयागराज रेलवे स्टेशन का है. नतीजा हमारी पड़ताल में सोशल मीडिया पर वायरल पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के बीच में बनी मस्ज़िद की तस्वीर का दावा भ्रामक निकला. वायरल तस्वीर प्रयागराज जंक्शन पर बनी लाइन शाह बाबा मज़ार की है.


