The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • Fact Check: Social media users sharing an old video of fans singing Vande Mataram cricket stadium as one after India’s victory in Australia

पड़ताल: ऑस्ट्रेलिया में जीत के बाद भारतीय फैंस ने स्टेडियम में गाया वंदेमातरम?

सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो

Advertisement
pic
20 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 21 जनवरी 2021, 12:56 PM IST)
Img The Lallantop
दावा-ऑस्ट्रेलिया में भारत की जीत के बाद भारतीय दर्शकों ने स्टेडियम में वंदेमातरम गाया.
Quick AI Highlights
Click here to view more
दावा टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत को लोग सोशल मीडिया पर ख़ूब सेलिब्रेट कर रहे हैं और टेस्ट सीरीज जीतने की बधाई दे रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर स्टेडियम में दर्शकों द्वारा वंदे मातरम गाने का एक वीडियो वायरल है. इस वीडियो को लोग भारत की ऑस्ट्रेलिया में जीत से जोड़कर शेयर कर रहे हैं. इसे शेयर करने वालों में मशहूर अभिनेता अनुपम खेर भी शामिल हैं.
अभिनेता अनुपम खेर
ने अपने ट्विटर हैंडल से वायरल वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है-
"भारत की जीत पर भारत के क्रिकेट खिलाड़ियों को 130 करोड़ भारतवासियों की तरफ़ से धन्यवाद और हार्दिक बधाई।और ऑस्ट्रेल्या में रह रहे भारतीयों को वन्दे मातरम गाने के लिए हम सब की तरफ़ से एक प्यार भरी जादू की झप्पी।जय हो! जय हिंद! भारत माता की जय!!"
(आर्काइव लिंक
)
उत्तर प्रदेश के BJP विधायक सुशील सिंह
ने अपने फेसबुक पेज पर वायरल वीडियो इसी दावे के साथ पोस्ट किया है.

(आर्काइव लिंक
)
BJYM Jharkhand
समेत कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने वायरल वीडियो इसी दावे के साथ शेयर किया है. (आर्काइव लिंक
) पड़ताल 'दी लल्लनटॉप' ने वायरल वीडियो की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. वायरल वीडियो भारत के हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरे का नहीं, बल्कि 2018 में भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई में खेले गए एशिया कप के एक मैच का है.
वीडियो देखने के बाद 'वंदेमातरम क्रिकेट मैच' जैसे कीवर्ड्स से सर्च करने पर हमें वायरल वीडियो SUVO JIT Ghosh
नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला. इस वीडियो को भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे से काफ़ी पहले 17 अगस्त 2020 को अपलोड किया गया है. वीडियो के डिस्क्रिप्शन के मुताबिक़,
"भारतीयों ने भारत-पाकिस्तान के बीच 2018 में एशिया कप के एक मैच के दौरान वंदेमातरम गाया"

(आर्काइव लिंक
)
इस क्लू के आधार पर सर्च करने पर हमें वायरल वीडियो एक दूसरे यूट्यूब चैनल Dylan Noel Saldanha
पर मिला. इस वीडियो को 24 सितंबर 2018 को अपलोड किया गया है. डिस्क्रिप्शन के मुताबिक़, ये वीडियो भारत-पाकिस्तान के बीच दुबई में हुए मैच का है.

(आर्काइव लिंक
)
NDTV
की 24 सितंबर 2018 की रिपोर्ट में भी एशिया कप में जीत के बाद भारतीय फैंस के वंदेमातरम गाने का जिक्र हमें मिला.
Ndtv
NDTV की रिपोर्ट

(आर्काइव लिंक
)
हालिया भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कुछ प्रतिबंधों के साथ स्टेडियम में दर्शकों को बैठने की अनुमति दी गई थी. लेकिन हमें भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ के दौरान स्टेडियम में फैंस द्वारा वंदेमातरम गाए जाने का कोई वीडियो नहीं मिला. नतीजा हमारी पड़ताल में सोशल मीडिया पर भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ के दौरान भारतीय फैंस के स्टेडियम में वंदेमातरम गाने का वायरल वीडियो भ्रामक निकला. वायरल वीडियो भारत-पाकिस्तान के बीच 2018 में दुबई में खेले गए एशिया कप के एक मैच का है.

Advertisement

Advertisement

()