The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • Fact Check: Photo of former PM Manmohan Singh with US President Joe Biden viral with false claims that Manmohan Singh attended Biden's oath ceremony

पड़ताल: अमेरिका के नए राष्ट्रपति बाइडेन ने पहले पूर्व PM मनमोहन सिंह से मुलाक़ात की?

सोशल मीडिया पर वायरल मनमोहन सिंह और जो बाइडेन की तस्वीर का सच!

Advertisement
pic
25 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 25 जनवरी 2021, 05:12 PM IST)
Img The Lallantop
दावा- पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के शपथ समारोह में शामिल हुए थे.
Quick AI Highlights
Click here to view more
दावा सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मनमोहन सिंह बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए.
फेसबुक यूज़र Mohd Sharik Nambardar
ने वायरल तस्वीर Dr Kanhaiya Kumar फैंस क्लब नाम फेसबुक ग्रुप में पोस्ट करते हुए लिखा है-
"इसे कहते हैं ईमानदारी और इज़्ज़त अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाई डन ने बड़ी इज़्ज़त से इंडिया के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी को बुलाया अपने शपथ ग्रहण समारोह में"
 
Sharik Nambardar
Mohd Sharik Nambardar का फेसबुक पोस्ट

उनके इस पोस्ट को 3 हज़ार से ज़्यादा बार शेयर किया जा चुका है.
(आर्काइव लिंक
)
ट्विटर यूज़र सिद्धार्थ बोबड़े
ने भी वायरल तस्वीर ट्वीट करते हुए यही दावा किया है. (आर्काइव लिंक
)
इसी तरह के बाकी दावे आप यहां
और यहां
भी देख सकते हैं. (आर्काइव लिंक
) (आर्काइव लिंक
) पड़ताल 'दी लल्लनटॉप' ने वायरल तस्वीर की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. वायरल तस्वीर जो बाइडेन के शपथ समारोह की नहीं, बल्कि साल 2013 की है. 2013 में जो बाइडेन भारत आए थे, तब उन्होंने मनमोहन सिंह से मुलाक़ात की थी. उस वक्त जो बाइडेन अमेरिका के उपराष्ट्रपति थे.
रिवर्स इमेज़ सर्च के जरिये हमें वायरल तस्वीर इंडिया टाइम्स
 की वेबसाइट पर 25 जुलाई 2013 को प्रकाशित एक रिपोर्ट में मिली. रिपोर्ट के मुताबिक़, जो बाइडेन 22 जुलाई 2013 को 4 दिन के दौरे पर भारत आए थे. उस समय बाइडेन ओबामा सरकार में उपराष्ट्रपति थे. रिपोर्ट में बाइडेन के भारत दौरे की कई और तस्वीरें भी हैं. उन्होंने भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, तत्कालीन उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और लोकसभा में तत्कालीन विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज से भी मुलाकात की थी.
India Times
इंडिया टाइम्स की रिपोर्ट में जो बाइडेन के भारत दौरे की तस्वीर.

(आर्काइव लिंक
)

हमें यही वायरल तस्वीर सरकारी सूचनाओं की नोडल एजेंसी PIB
की वेबसाइट पर भी मिली. PIB आर्काइव में मौजूद इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है-
"प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह 23 जुलाई 2013 को नई दिल्ली में अमेरिका के उपराष्ट्रपति श्री जो बाइडेन से मुलकात करते हुए"
 
Pib
PIB की साल 2013 के आर्काइव में मनमोहन सिंह और जो बाइडेन की वायरल तस्वीर.

तथ्यों की पुष्टि के लिए हमने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यालय से भी संपर्क किया. उन्होंने बताया-
"मनमोहन सिंह जो बाइडेन के शपथ ग्रहण में शामिल होने अमेरिका नहीं गए थे. उन्हें बाइडेन के शपथ में शामिल होने का कोई निमंत्रण भी नहीं मिला था. वायरल तस्वीर जो बाइडेन के 2013 के भारत दौरे की है, तब डॉ. सिंह प्रधानमंत्री थे."
नतीजा हमारी पड़ताल में पूर्व PM मनमोहन सिंह और अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन की तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. मनमोहन सिंह जो बाइडेन के शपथ में शामिल होने अमेरिका नहीं गए थे. जो बाइडेन के साथ वायरल हो रही उनकी तस्वीर 2013 की है, तब बाइडेन उपराष्ट्रपति के तौर पर भारत आए थे और उस वक्त देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे.

Advertisement

Advertisement

()