दावा सोशल मीडिया पर लंबे ट्रैफिक जाम का वीडियो वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहाहै कि ये हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले का है, जहाँ 25 जुलाई को हुई भूस्खलन कीघटना के बाद से घूमने गए सैलानी बड़ी संख्या में वापिस लौट रहे हैं.वीडियो में कई किलोमीटर लंबे ट्रैफिक जाम में फँसे चार पहिया वाहनों की कतार दिखाईदे रही है. 25 जुलाई को हिमाचल प्रदेश की सांगला घाटी में हुई भूस्खलन की घटना मेंनौ पर्यटक मारे गए थे और कई घायल हो गए थे. फेसबुक यूज़र मनीपुरी ख़ोनजेल ने ये वीडियोपोस्ट किया है.(आर्काइव) लिखा है- किन्नौर में कल (25/07/21) की घटना के बाद हिमाचल प्रदेश के पर्यटक वहाँसे वापस लौट रहे हैं After yesterday's(25/07/21) incident in kinnaur, Himachalpardesh tourists are returning back from therePosted by MANIPURI KHONJELon Monday, July 26, 2021 कई ट्विटर यूज़र्सने भी ये वीडियो शेयर किया है. (आर्काइव) पड़ताल हमने वायरल दावे की पड़ताल की. असल में ये वीडियो हिमाचल प्रदेश केकिन्नौर जिले का नहीं, बल्कि पाकिस्तान की नारान-काग़ान घाटी में लगे भारी ट्रैफिकजाम का है.वीडियो के की-फ़्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज सर्च (google reverse image search) करनेपर हमें कई मीडिया रिपोर्ट्स मिलीं, जिनमें कहा गया कि ये दृश्य पाकिस्तान की नारानऔर काग़ान घाटी से गुज़रने वाली सड़क पर लगे जाम का है.‘द डॉन’ कि एक रिपोर्टसे पता चला की ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के मौके पर सैलानी बड़ी संख्या मेंख़ैबर-पख़्तूनख़्वा के मनसेहरा जिले की नारान और काग़ान घाटी में पहुँचे थे. वीडियोमें मनसेहरा-नारन-जलखण्ड सड़क दिखाई दे रही है. ये गिलगित-बाल्टिस्तान के रास्तेमें काग़ान घाटी की ओर जाती है.ईद-उल-अज़हा के पहले चार दिनों के दौरान यहाँ काफी भीड़ रही और पाँचवे दिन भी स्तिथिवैसी ही बनी रही. हमें पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल 'ARY NEWS' का एक वीडियो भी मिला जहाँउन्होंने ईद-उल-अज़हा पर लगे ट्रैफिक जाम की जानकारी दी गई थी. (आर्काइव) न्यूज़ वेबसाइट '24Digital' की रिपोर्टसे भी वायरल हो रहे दावे का खंडन होता है. (आर्काइव) हमने गूगल मैप्सकी मदद से वीडियो में दिख रही सड़क की लोकेशन भी तलाशी. नीचे दी गई तस्वीर में आपदेख सकते हैं कि वीडियो में दिख रहा घुमावदार रास्ता मनसेहरा के सतबानी इलाके सेगुज़रने वाला नेशनल हाईवे-15 है.वीडियो में दिख रही सड़क सतबानी इलाके से गुज़रने वाला नेशनल हाईवे-15 हैनतीजा 'दी लल्लनटॉप' की पड़ताल में किया जा रहा दावा गलत निकला. वीडियो हिमाचलप्रदेश के किन्नौर ज़िले का नहीं, बल्कि पाकिस्तान के ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा के मनसेहराजिले की नारान-काग़ान घाटी का है. ईद-उल-अज़हा के मौके पर यहाँ बड़ी संख्या मेंपर्यटक आए थे, जिस वज़ह से सड़क पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया. पड़ताल कीवॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिककरें.ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंकऔर फेसबुक लिंकपर क्लिक करें.(अनुष्का श्रीवास के इनपुट्स के साथ)