The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • Fact check : No this is not the video of Samajwadi party MLA slapping a police officer

पड़ताल: समाजवादी पार्टी के विधायक ने बीच सड़क पर दरोगा को पीटा? सच जानिए

सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि मुख्तारगंज से SP विधायक सलीम हैदर ने दरोगा को सरेआम थप्पड़ मार दिया.

Advertisement
pic
15 दिसंबर 2021 (अपडेटेड: 15 दिसंबर 2021, 07:53 AM IST)
Img The Lallantop
Untitled Design (3)
Quick AI Highlights
Click here to view more
दावा सोशल मीडिया पर कुछ लोगों के द्वारा एक पुलिसकर्मी को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहे लोग पहले पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ते हैं, फिर एक आदमी पुलिसकर्मी को दो थप्पड़ लगा देता है. इस पूरी घटना में पुलिसकर्मी पिटाई से बचता नज़र आ रहा है.
वायरल वीडियो को लेकर  दावा
है कि पिटाई करते दिख रहा शख़्स मुख्तारगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक सलीम हैदर हैं. वायरल दावे में समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर ऐसी घटनाएं होने की आशंका भी जताई जा रही है.
खुद को भाजपा का सदस्य बताने वाले ट्विटर यूजर दिलीप कुमार ने वायरल वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा -(आर्काइव
) -
'ये हैं मुख्तारगंज से सपा विधायक सलीम हैदर साथ मे रामकृपाल यादव,देखिए कैसे बीच सड़क पर पुलिस कर्मी को थप्पड़ मार रहे हैं,यदि सपा सरकार आई तो क्या हाल होगा. चयन युपी वालों को करना है गुंडाराज या योगीराज'
कई और सोशल मीडिया यूज़र्स ने भी ऐसा ही दावा
शेयर किया. (आर्काइव
) - फेसबुक और ट्विटर से इतर वायरल दावे
  को यूट्यूब पर भी धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है.
पड़ताल 'दी लल्लनटॉप' ने वायरल दावे की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. वायरल वीडियो मुख्तारगंज का नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के हसनगंज का है. वीडियो में पिटाई करता शख़्स समाजवादी पार्टी का विधायक नहीं है.
दावे की पड़ताल के लिए हमने वीडियो से जुड़े कीवर्ड्स को सर्च किया तो 'दैनिक भास्कर' की न्यूज़ वेबसाइट पर 3 दिसंबर 2021 को पोस्ट किया गया एक आर्टिकल
मिला. (आर्काइव
) -
Dainik Bhaskar Ss
दैनिक भास्कर की वेबसाइट पर मिले आर्टिकल का स्क्रीनशॉट

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक,
'ये वीडियो लखनऊ के हसनगंज इलाके का है. 2 दिसंबर 2021 को दरोगा विनोद कुमार अलीगंज से निराला नगर जा रहे थे. पास में ही बने होटल में एक कार्यक्रम चल रहा था. उनकी गाड़ी होटल के बाहर खड़ी एक गाड़ी से टकरा गई, जिस पर लोगों ने उन्हें घेर लिया. आशीष शुक्ला नामक शख़्स ने दरोगा में दो थप्पड़ जड़ दिए और उसके तीन साथियों ने दरोगा की वर्दी फाड़ दी और बिल्ले नोच लिए. इसके बाद दरोगा ने पुलिस कंट्रोल रूम में पूरी घटना की जानकारी दी और सीसीटीवी फुटेज की मदद से चारों दबंगों को पकड़ कर लॉकअप में बंद कर दिया गया.'
साथ ही लखनऊ पुलिस
ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस घटना की जानकारी दी थी. (आर्काइव
) - लखनऊ पुलिस के हैंडल से ट्वीट किए वीडियो में पुलिस अधिकारी प्राची सिंह घटना की जानकारी देते हुए बताती हैं कि,
'पूरी घटना हसनगंज, निराला नगर चौकी के अंतर्गत आने वाले 'द रेजीनेंट' होटल की है. पीलीभीत में तैनात SI विनोद कुमार की गाड़ी एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में प्रियांक नामक शख़्स की गाड़ी से टकरा गई. जिसके बाद लोगों ने उन्हें घेर लिया. विनोद की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ़ मुकदमा संख्या 352/21 के तहत हसनगंज थाने में केस दर्ज़ कर लिया गया है. चारों आरोपी प्रवेंद्र माथुर, प्रियांक माथुर, आशीष कुमार शुक्ला, प्रांजुल माथुर पर धारा 323, 504, 506, 395, 353, 334 के तहत मुकदमा दर्ज़ किया गया है.'
हसनगंज थाना SHO अशोक सोनकर से बात करने पर पता चला कि गिरफ़्तार किये गए लोगों में से कोई भी सपा विधायक नहीं है.
Myneta.in की वेबसाइट
पर मौजूद जानकारी के अनुसार, समाजवादी पार्टी के किसी भी विधायक का नाम सलीम हैदर नहीं है. (आर्काइव
)
साथ ही इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट
पर मौजूद जानकारी के अनुसार यूपी में मुख्तारगंज नामक कोई भी निर्वाचन क्षेत्र नहीं है. (आर्काइव
) नतीजा 'दी लल्लनटॉप' की पड़ताल में वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. वीडियो लखनऊ के हसनगंज इलाके का है. वीडियो में दिख रहा शख़्स सपा विधायक सलीम हैदर नहीं बल्कि आशीष कुमार शुक्ला है. समाजवादी पार्टी में सलीम हैदर नाम का कोई विधायक नहीं है और न ही यूपी में मुख्तारगंज नामक कोई निर्वाचरन क्षेत्र है. पीलीभीत में तैनात SI विनोद कुमार की गाड़ी से प्रियांक नामक शख़्स की गाड़ी के टकराने पर ये झड़प शुरू हुई थी.
पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक
 करें. ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक
 और फेसबुक लिंक
 पर क्लिक करें.

Advertisement

Advertisement

()