दावा सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. वायरल तस्वीर में पूर्वप्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी कुछ खाती नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के साथ दावा किया जारहा है कि इंदिरा गांधी सी-फूड (सम्रुद से मिलने वाला भोजन, अधिकतर मांसाहार) खारही हैं.वायरल दावे को ट्विटर यूजर सरिता गुप्ता ने ट्वीटकर कैप्शन दिया, (आर्काइव) दत्तात्रेय ब्राह्मण राहुल गांधी की दादी #Sea_food का आनंद उठाते हुए !!दत्तात्रेय ब्राह्मण राहुल गांधी की दादी #Sea_foodका आनंद उठाते हुए !! pic.twitter.com/EkEsJnFkl1— सरिता गुप्ता (@saritaguptadjn) November 16, 2021फेसबुक पर इस तस्वीर को कई यूजर्स शेयर कर चुके हैं.पड़ताल ‘दी लल्लनटॉप’ ने वायरल दावे की पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरल तस्वीर केसाथ किया जा रहा दावा भ्रामक निकला. हाई क्वालिटी तस्वीर देखने पर स्पष्ट होता हैकि इंदिरा गांधी सी-फूड नहीं, भुट्टा (मक्का) खा रही हैं. वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने की-वर्ड्स सर्च की मदद ली. इंटरनेट परहमें 'द हिन्दू' वेबसाइट का एक आर्टिकलमिला. 25 सितंबर, 2017 को फोटोग्राफर श्रीधर नायडू के निधन पर छपे पब्लिश इसआर्टिकल में ये तस्वीर शामिल थी. (आर्काइव)तस्वीर में साफ तौर पर भुट्टे नजर आ रहे हैं. (क्रेडिट- श्रीधर नायडू)हम अंग्रेजी में मौजूद कैप्शन का हिंदी अनुवाद यहां लिख रहे हैं - 'पूर्वप्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्यार से भुट्टा खाती हुईं - श्रीधर नायडू द्वारा खींचीगई एक तस्वीर.'द हिन्दू में पोस्ट किए गए आर्टिकल का स्क्रीनशॉटदावे में दत्तात्रेय गोत्र का ज़िक्र किया गया है. इंदिरा गांधी के पिता जवाहर लालनेहरू दत्तात्रेय गोत्र वाले कश्मीर के कौल ब्राह्मणसमुदाय से संबंध रखते थे. इंदिरा गांधी पर लिखी कुछ किताबों में उनके मांसाहारीहोने का जिक्र मिलता है.लंबे समय तक इंदिरा गांधी के डॉक्टर रहे कृष्ण प्रसाद माथुर अपनी किताब 'द अनसीनइंदिरा गाँधी' में इंदिरा गांधी की श्रीनगर में बिताई छुट्टियों के बारे में बतातेहैं. (आर्काइव)'एक मेन्यू तैयार किया जाता था, जिसे बेहद सरल रखा जाता. आम तौर पर भोजन शाकाहारीहोता लेकिन कभी-कभी कुछ स्वादिष्ट कश्मीरी मांसाहारी व्यंजन भी शामिल किये जातेथे.' 'द मिंट' की एक रिपोर्टके अनुसार दिल्ली की मशहूर शेफ भीकू मानेकशॉ अपनी किताब 'फीस्ट ऑफ लव' में संजयगांधी की शादी की खुशी में रखी गई एक दावत के बारे मे लिखती हैं - (आर्काइव)'1974 में दिसंबर के एक दिन, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजयकी शादी का जश्न मनाने के लिए रखी गई एक छोटी डिनर पार्टी में मेन्यू उचित ढंग सेचुना गया था: एक गर्म लॉबस्टर सॉफले, डक आ-ला ऑरेंज और सब्जियां.' खाने की आदतें एकनिजी विषय है. पर दावा एक पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ा है, इसलिए सही जानकारीपहुंचाना ज़रूरी है. इंदिरा गांधी के क़रीबियों के मुताबिक, वो मांसाहार करती थीं.लेकिन वायरल तस्वीर मासांहार की नहीं, भुट्टा खाने की है. नतीजा वायरल तस्वीरदिखाकर पूर्व प्रधनमंत्री इंदिरा गांधी के सी-फूड खाने का दावा भ्रामक है. तस्वीरमें इंदिरा सीफूड नहीं, भुट्टा खाती नजर आ रही हैं. इस तस्वीर कोनामी फोटोग्राफर श्रीधर नायडू ने खींचा था. हालांकि इंदिरा गांधी के मांसाहारी होनेका जिक्र भी कुछ जगहों पर मिलता है. पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने केलिए इस लिंक पर क्लिक करें. ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.