दावा12 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) गुजरात केदौरे पर थे. इस दौरान केजरीवाल ने अहमदाबाद में ऑटो ड्राइवर्स (Auto Drivers) केसाथ एक टॉउनहाल में हिस्सा लिया था. टॉउनहाल का उद्देश्य केजरीवाल की पार्टी और ऑटोड्राइवर्स के बीच संवाद स्थापित करना था. इस दौरान विक्रम दंताणी नाम के ऑटो चालकने केजरीवाल को अपने घर पर डिनर के लिए आमंत्रित किया. इसके बाद केजरीवाल पार्टी केगुजरात (Gujarat) प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया और इसुदान गढ़वी के साथ विक्रम केघर खाना खाने पहुंचे थे. अब अरविंद केजरीवाल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. तस्वीर में केजरीवालकिसी प्लेन में बैठे दिख रहे हैं और उनके बगल में एक महिला खड़ी है. दावा है किगुजरात में ऑटो स्टंट करने के बाद केजरीवाल चार्टर प्लेन से दिल्ली लौटे. कुछ लोगोंने ये तस्वीर ऑटो वाले के यहां खाना खाने से पहले गुजरात जाने की बताकर भी शेयर कीहै.फेसबुक पेज 'पूछता है भारत' ने वायरल तस्वीर शेयर कर लिखा, दिल्ली से गुजरात चार्टर प्लेन में जाता है फिर गुजरात में ऑटो से जाके गरीबी काढोंग करता है? इससे पता चलता है किस तरह ये दिल्ली की जनता को बेवकूफ बनाता होगा?बीजेपी नेता Dr. Amrita Rathod ने वायरल तस्वीर ट्वीट कर लिखा, (आर्काइव)गुजरात ऑटो स्टंट के बाद केजरीवाल जी चार्टर प्लेन से दिल्ली वापस लौटते हैं।ट्विटर अकाउंट Kreately.in ने तस्वीर ट्वीट कर लिखा, (आर्काइव)इनके अलावा कई और सोशल मीडिया यूज़र्स ने ऐसे ही दावे शेयर किए हैं.पड़ताल 'दी लल्लनटॉप' ने वायरल दावे का सच जानने के लिए पड़ताल की. हमारी पड़ताल में वायरलदावा भ्रामक निकला. केजरीवाल की प्लेन में सफर करते हुए तस्वीर पुरानी है.सबसे पहले हमने वायरल तस्वीर से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स को खोजा. सर्च से हमें एकभी ऐसी विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें तस्वीर को अरविंद केजरीवाल केगुजरात दौरे का बताया गया हो. इसके बाद हमने अपनी पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए रिवर्स इमेज सर्च की मदद ली. रिवर्सइमेज करने पर हमें बूम हिन्दी पर पब्लिश हुई 14 सितंबर, 2022 की रिपोर्ट मिली. बूमने अपनी रिपोर्ट में तस्वीर को इंस्टाग्राम अकाउंट कनिका प्रभाकर देब से जुड़ा पायाहै. हालांकि तस्वीर वायरल होने के बाद महिला ने फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा दीहै लेकिन आर्काइव में केजरीवाल संग कनिका प्रभाकर देब को देखा जा सकता है. कनिका नेये तस्वीर 3 महीने पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की थी.कनिका की इंस्टाग्राम प्रोफाइल खंगालने पर पता चला कि वह एक वीआईपी फ्लाइट अटेंडेंटहैं. केजरीवाल के अलावा कनिका ने कई जाने-माने लोगों के साथ तस्वीर अपनेइंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की है. इस लिस्ट में तमिल सिनेमा के अभिनेता अजीथकुमार और अभिनेता रणवीर सिंह का नाम शामिल है.हमने इंस्टाग्राम के जरिए कनिका प्रभाकर देब से संपर्क करने की कोशिश की है. जैसेही उनकी तरफ से कोई जवाब आता है, उसे स्टोरी में शामिल किया जाएगा.साल के अंत में गुजरात विधानसभा चुनावजानकारी के लिए आपको बाद दें कि इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होनेहैं. अब तक राज्य में जो समीकरण रहे हैं, उसके हिसाब से कांग्रेस और भाजपा के बीचमुख्य मुकाबला होता आया है. लेकिन अब आम आदमी पार्टी भी पूरे दम-खम के साथ चुनावीमैदान में है और अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और भगवंत मान जैसे दिग्गज नेतागुजरात चुनाव के लिए कैंपेन कर रहे हैं.नतीजा कुल मिलाकर केजरीवाल की प्लेन वाली जिस तस्वीर को हालिया बताकर शेयर किया जा रहाहै, वो पुरानी है. हालांकि हम स्वतंत्र रूप से इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते हैंकि तस्वीर कब की है और किस जगह की है. लेकिन एक बात तो तय है कि इसका केजरीवाल केहालिया गुजरात दौरे से कोई संबंध नहीं है.पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.