The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • Fact Check: Kashmiri people beaten in Lucknow social media claims accused are from congress

Fact Check: लखनऊ में कश्मीरियों की पिटाई करने वाले क्या कांग्रेस के गुंडे थे?

कुछ ने तो दावे किए कि गुंडे समाजवादी पार्टी के थे..

Advertisement
pic
8 मार्च 2019 (अपडेटेड: 8 मार्च 2019, 02:22 PM IST)
Img The Lallantop
कश्मीरियों को पीटने वाले कांग्रेसी थे, ऐसा सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है
Quick AI Highlights
Click here to view more
लखनऊ से एक तस्वीर आई थी, ज़रूर देखे होंगे आप. भगवा रंग का कपड़ा पहने हुए 3-4 लोग 2 लोगों की पिटाई कर रहे थे. वीडियो देखने के बाद पता चला कि वो कश्मीरी थे, इसीलिए वो उनकी पिटाई कर रहे थे. वीडियो में भी आवाज़ साफ सुनाई पड़ती है 'कश्मीरी हैं ये पत्थरबाजी करते हैं'. 6 मार्च की इस घटना को पूरे देश ने देखा. लोगों ने देखा कि वो लोग कश्मीरियों से उनका आधार कार्ड मांग रहे थे और सिर्फ कश्मीरी होने की वजह से वो उन व्यापारियों की पिटाई कर रहे थे.
ff
लखनऊ से आया था कश्मीरी व्यापारियों की पिटाई का वीडियो.

वो कश्मीरियों की पिटाई कर ही रहे होते हैं, तभी एक लाल जैकेट पहने आदमी पहुंचता है. वो उस कश्मीरी की पिटाई का विरोध करता है. फिर पुलिस को बुलाने की बात करके उन कश्मीरियों का बचाव करता है. कश्मीरी व्यापारी की पिटाई का वीडियो पूरे देश ने देखा. सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ. लोगों ने पिटाई करने वाले युवक पर खूब गुस्सा भी निकाला. इसके बाद 24 घंटे के भीतर पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया. खबर आई कि पुलिस ने कश्मीरियों को पीटने के मामले में हिंदूवादी संगठन के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके बाद  मामला शांत हुआ.
लेकिन रुकिये... ये मामला सिर्फ मीडिया की हेडलाइन्स से उतरा, सोशल मीडिया का काम अभी बाकी था. लोग बातें कर ही रहे थे कि 'भगवा वस्त्र पहने गुंडों ने कश्मीरियों की पिटाई कर दी'. उतने में सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे सामने आने लगे. आप भी नमूने देखिए.
लोग गुंडों को कांग्रेसी बताने लगे
लोग गुंडों को कांग्रेसी और समाजवादी पार्टी के बताने लगे

िि
पोस्ट शेयर होने लगे कि बीजेपी को बदनाम  करने के लिए ऐसा किया गया.

फेसबुक, ट्विटर हर जगह कई लोगों ने ऐसे पोस्ट्स किए. हजारों लोगों ने ऐसे पोस्ट्स शेयर भी किए. सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे इन दावों की हमने शुरू की पड़ताल.
जानकारी मिली की कि इस वीडियो के वायरल होने के 24 घंटे के भीतर ही सभी 4 आरोपियों की गिऱफ्तारी हो गई. लखनऊ एसएसपी कलानिधि नैथानी ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी बजरंग सोनकर के अलावा हिमांशु, अनिरुद्ध और अमर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. बाकायदा उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के इस बात की जानकारी दी. लखनऊ के एसएसपी के मुताबिक बजरंग सोनकर एक हिस्ट्रीशीटर है और उसपर पहले से ही 12 मुकदमे दर्ज है और वो किसी लोकल विश्व हिंदू दल का सदस्य है. साथ ही पुलिस ने इस हिंदू दल के चीफ अंबुज निगम को भी गिरफ्तार कर लिया. तो कुल मिलाकर हमारी पड़ताल में सोशल मीडिया पर हो रहे दावे झूठे निकले. कश्मीरियों की पिटाई करने वाले आरोपी न ही कांग्रेस के थे, न ही समाजवादी पार्टी के. वे हिंदू दल के सदस्य थे.  अब अगर आपके पास भी ऐसे कोई पोस्ट हो, वीडियो हो, जिसके दावे पर आपको शक हो, तो उसे कहीं भेजने से पहले हमारे पास भेजें padtaalmail@gmail.com हम उसकी पड़ताल कर आपको उसका सच बताएंगे.


Advertisement

Advertisement

()