JNUSU प्रेज़िडेंट आइशी घोष की फोटो एडिट करके झूठ फैलाया जा रहा है
कसम से, बड़ा सस्ता एडिट किया है.
Advertisement

JNU छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष के बारे में फैलाई जा रही भ्रामक तस्वीर.
Quick AI Highlights
Click here to view more
सोशल मीडिया पर JNU छात्रसंघ की प्रेज़िडेंट आइशी घोष की कुछ फोटोज़ वायरल की जा रही हैं. दो फोटोज़ का कोलाज बनाकर आइशी घोष की चोट को फर्ज़ी बताने की कोशिश की जा रही है.

JNU छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष के बारे में फैलाई जा रही भ्रामक तस्वीर.
फोटोज़ में आइशी के हाथ पर गोला बनाकर जताने की कोशिश हो रही है कि कभी आइशी के दाएं हाथ में प्लास्टर बंधा दिख रहा है तो कभी बाईं ओर.
आमतौर पर लोग इस फ़रेब में फंसते नहीं है. लेकिन फिर भी जिसे शक हो, उनके लिए बता दें इन फोटोज़ को एडिट किया गया है. वो भी सस्ता एडिट. आइशी की तस्वीर को 180 डिग्री फ्लिप किया गया है. एक सैंपल हम आपको देते हैं. अच्छी क्वालिटी वाला.

हमने एक ही तस्वीर को दो तरह से दिखाया है. असली तस्वीर में दिख रहा है कि आइशी के बाएं हाथ में चोट लगी है. लेकिन जब फोटो को 180 डिग्री पलटने पर बिल्कुल उलट तस्वीर बन गई. (असली फोटो का सोर्स- PTI)
आइशी 5 जनवरी को JNU कैंपस में छात्रों से हुई मारपीट में घायल हुई थीं. उन पर नक़ाबपोश गुंडों ने हमला किया था. आइशी को इलाज़ के लिए AIIMS ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था. उन्हें सिर में चोट लगी है. आइशी के मुताबिक, उनके सिर में चोट के लिए 16 टांके लगे हैं. वहीं उनकी बाईं बाजू पर प्लास्टर बंधा है. सबूत के तौर पर आप ये वीडियो देख सकते हैं.
यानी ये पूरी तरह प्रोपेगंडा है. JNU छात्रसंघ की अधयक्ष आइशी घोष को वाकई चोट लगी है. उनके सिर और बाईं बाजू में चोट लगी है. उनकी चोट को फर्ज़ी जताती हुईं जो फोटोज़ वायरल की जा रही हैं, वो एडिट की हुई हैं.
पड़ताल: JNU के वायरल वीडियो में दावे से उलट, पीटने वाला निकला ABVP का सदस्य