The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • Fact Check: Fake letter calling farmers as traitor is viral in the name of Delhi BJP leader Rajesh Bhatia

पड़ताल: दिल्ली BJP के नाम पर वायरल लेटर में किसानों को "देशद्रोही" कहा जा रहा!

सोशल मीडिया पर वायरल फर्ज़ी लेटर में पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया का नाम.

Advertisement
pic
18 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 18 जनवरी 2021, 03:30 PM IST)
Img The Lallantop
तस्वीर में हैं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली भाजपा के नेता राजेश भाटिया. दाईं ओर प्रदर्शन कर रहे किसान. (Photo Altered by Lallantop)
Quick AI Highlights
Click here to view more
दावा सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दिल्ली प्रदेश भाजपा के महामंत्री राजेश भाटिया ने कथित तौर एक लेटर जारी किया है, जिसमें आंदोलन कर रहे किसानों को देशद्रोही कहा गया है. इसके अलावा लेटर में 'ज़ुल्म के बदले की गई हिंसा पर कोई कानूनी कार्रवाई न होने के आश्वासन' की बात लिखी गई है.
सोशल मीडिया यूज़र्स राजेश भाटिया पर FIR करने और देशद्रोह का मुकदमा चलाने की बात लिख रहे हैं
. सोशल मीडिया यूज़र- कर्म ढुल ने वायरल हो रही लेटर की तस्वीर के साथ ये मांग की है. (आर्काइव
)
इस राजेश भाटिया पर तुरंत FIR होनी चाहिए और राजद्रोह का केस लगना चाहिए। 1 किसानों को देशद्रोही कहा 2 हिंसा पर कोई कानूनी...
Posted by कर्म ढुल
on Saturday, 16 January 2021
सुमित पटेल
, गुरप्रीत सिंह कैंथ
समेत कई यूज़र्स ने ये फोटो शेयर की है.
और फोटो शेयर की जा रही है.
वॉट्सऐप और ट्विटर पर भी वायरल लेटर शेयर कर ये दावा
किया जा रहा है. (आर्काइव
) पड़ताल लल्लनटॉप ने वायरल दावे की पड़ताल की. हमने पाया कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा ग़लत है. राजेश भाटिया दिल्ली प्रदेश भाजपा कमिटी के मौजूदा महामंत्री नहीं हैं. भाटिया के नाम पर "किसानों को देशद्रोही कहता" लेटर उनकी या दिल्ली प्रदेश भाजपा ओर जारी नहीं किया गया है.
दावे की पड़ताल के लिए हमने राजेश भाटिया से संपर्क किया. उन्होंने बताया,
मेरे नाम से दिल्ली प्रदेश भाजपा के फर्ज़ी लेटरहेड पर लिखी गईं जिन बातों को वायरल किया जा रहा है, वो ग़लत हैं. ये लेटर जाली है. इस संबंध में मैंने दिल्ली पुलिस से शिकायत भी की है. मेरे मन में किसानों के लिए पूरा सम्मान है.
भाटिया ने हमें दिल्ली के राजेंद्र नगर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत की तस्वीर भी भेजी. शिकायत में उन्होंने इस "फर्ज़ी पत्र को जारी, प्रचारित या फॉर्वर्ड करने वालों के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई करने की मांग" की है. इस शिकायत को राजेश भाटिया ने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया है. राजेश भाटिया का दिल्ली भाजपा में महामंत्री पद पर कार्यकाल 1 अक्टूबर 2020 को ख़त्म हो गया था. उस वक्त तक भाटिया प्रदेश कार्यलय के इंचार्ज थे. 2 अक्टूबर 2020 को नई कार्यकारिणी का ऐलान
हुआ था. राजेश भाटिया इस कार्यकारिणी का हिस्सा नहीं हैं.
17 जनवरी को राजेश भाटिया ने फेसबुक पर लाइव आकर वायरल हो रहे लेटर के बारे में स्पष्टिकरण दिया है. साथ ही तीन कृषि कानूनों और किसान आंदोलन के बारे में अपनी राय ज़ाहिर की.
Posted by Rajesh Bhatia
on Sunday, 17 January 2021
हमने दिल्ली प्रदेश भाजपा के मीडिया सेल हेड नवीन कुमार से भी बात की. नवीन ने वायरल हो रहे लेटर को पूरी तरह से फर्ज़ी बताया. कहा,
सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा लेटर फर्ज़ी है. लेटरहेड भी हमारा नहीं है. इस संबंध में दिल्ली बीजेपी ने बयान जारी किया है और मामला दिल्ली पुलिस के संज्ञान में है.
दिल्ली भाजपा की ओर से जारी बयान.
दिल्ली भाजपा की ओर से जारी बयान.(Photo: Delhi BJP)
नतीजा दिल्ली भाजपा के नेता राजेश भाटिया के नाम पर "किसानों को देशद्रोही कहता" वायरल लेटर फर्ज़ी है. राजेश भाटिया इस वक्त दिल्ली प्रदेश भाजपा के महामंत्री नहीं हैं. भाटिया ने उनके नाम पर चल रहे वायरल लेटर के संबंध में कार्रवाई करने के लिए दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज़ करवाई है. दिल्ली भाजपा ने भी बयान जारी कर इसे फर्ज़ी बताया है.
पंजाबी भाषा में भी ये दावा

Advertisement

Advertisement

()