पड़ताल: क्या योगी आदित्यनाथ ने आज तक एक रुपया वेतन नहीं लिया?
सोशल मीडिया पर ऐसी ख़बरें कई ग्रुप्स में शेयर हो रही हैं.
Advertisement

दावा किया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ ने आजतक वेतन नहीं लिया है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
दावा
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज तक एक रुपया वेतन नहीं लिया है. फेसबुक के कई ग्रुप्स में इसे शेयर किया जा रहा है. 'कट्टर मोदी समर्थक ग्रुप'
में पं. स्वतंत्र शुक्ल ने इसे पोस्ट किया है. हम दावे में बिना बदलाव किए ज्यों का त्यों लिख रहे हैं.
सीएम योगी जी ने आज तक एक भी रुपया वेतन नहीं लिया है। प्रणाम है ऐसे महापुरुष को

वायरल दावा.
इस पोस्ट पर अब तक 200 से ज्यादा लोग रिएक्ट कर चुके हैं. इस पोस्ट का आर्काइव लिंक
यहां क्लिक करके देख सकते हैं. इसके अलावा इसे चौकीदार सुशांक सैणी जैसे कुछ यूज़र्स ने भी इस दावे को शेयर किया
है. उनके पोस्ट पर अब तक 300 लोग रिएक्ट कर चुके हैं.
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल के लिए हमने गूगल पर योगी की सैलरी से जुड़ी ख़बरें ढूंढी. गूगल पर 'yogi adityanath salary' की-वर्ड सर्च किया. यहां कई ख़बरें दिखीं जिनमें योगी की सैलरी के बारे में बताया गया था. लेकिन दावा है कि योगी ने कभी सैलरी यानी वेतन नहीं लिया. इसलिए योगी की सैलरी की जानकारी देने वाली वाली ख़बरें ज्यादा महत्व की नहीं थी. सर्च में हमें कुछ ऐसी ख़बरें भी दिखी जिनमें योगी आदित्यनाथ ने अपनी सैलरी में से पार्टी फंड को दान किया था.

गूगल सर्च.
हिंदुस्तान टाइम्स
और फाइनेंशियल टाइम्स
की ख़बर के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ नाथ ने अपने सैलरी अकाउंट से 2 लाख 51 हज़ार पार्टी फंड में दान किए हैं उस वक्त योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के सभी विधायकों, विधान परिषद सदस्यों और नगरपालिकाओं के सभी सदस्यों से पार्टी फंड में योगदान देने का आह्वान किया था.
12 मार्च को हिंदुस्तान टाइम्स में पब्लिश हुई ख़बर के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ ने 2 लाख 51 हज़ार का चेक तत्कालीन यूपी बीजेपी चीफ महेंद्र नाथ पांडेय को सौंपा था. अब सैलरी अकाउंट से चेक सौंपा है तो साफ है, सैलरी भी आती है. और इससे दावा धराशायी हो जाता है कि योगी ने कभी वेतन नहीं लिया है. इसके अलावा नवभारत टाइम्स
ने भी ये खबर रिपोर्ट की थी.
नतीजा
हमारी पड़ताल में योगी आदित्यनाथ के वेतन न लेने का दावा करने वाला पोस्ट ग़लत निकला. योगी ने लोकसभा चुनावों के दौरान अपने सैलरी अकाउंट से बाकायदा पार्टी फंड के लिए 2 लाख 51 हज़ार दान किए थे.अगर आपको भी किसी ख़बर पर शक है तो हमें भेजें. हमारा पता है- padtaalmail@gmail.com हम उस ख़बर की पड़ताल करेंगे.
पड़ताल: विक्रम लैंडर की लोकेशन मिलने के बाद, क्या ISRO ने प्रज्ञान के एक्टिवेट होने की घोषणा की है?

