The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • daughter leaving old mother old age home viral scripted video truth

बेटी द्वारा अपनी बूढ़ी मां को वृद्धाश्रम छोड़ने जाने का यह 'भावुक' वीडियो असली नहीं, स्क्रिप्टेड है

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक बुजुर्ग महिला की बेटी उसे कथित तौर पर वृद्धाश्रम छोड़ने आई है. वीडियो में एक व्यक्ति जब इसका कारण पूछता है तो बेटी कहती है घर में इनको रखने की जगह नहीं है. ये सुनकर बुजुर्ग महिला अपने आंसू पोछने लगती है. वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि एक महिला अपनी बूढ़ी मां को वृद्धाश्रम में छोड़ने गई है.

Advertisement
pic
10 जनवरी 2026 (पब्लिश्ड: 09:25 AM IST)
daughter leaving old mother old age home viral scripted video truth
बेटी द्वारा अपनी बूढ़ी मां को वृद्धाश्रम छोड़ने जाने के 'भावुक' वीडियो की क्या कहानी है?
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक बुजुर्ग महिला की बेटी उसे कथित तौर पर वृद्धाश्रम छोड़ने आई है. वीडियो में एक व्यक्ति जब इसका कारण पूछता है तो बेटी कहती है घर में इनको रखने की जगह नहीं है. ये सुनकर बुजुर्ग महिला अपने आंसू पोछने लगती है. वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि एक महिला अपनी बूढ़ी मां को वृद्धाश्रम में छोड़ने गई है.

SANewsRajasthan नाम के फेसबुक पेज ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “बेटी मां को वृद्ध आश्रम छोड़ने जा रही है.बेटी बोली, मां के लिए घर में जगह नहीं.”

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट

इसी तरह के दावे कई अन्य यूजर्स ने शेयर किए हैं जिनके पोस्ट आप यहां और यहां देख सकते हैं.


पड़ताल

क्या है सच्चाई? ये जानने के लिए वायरल वीडियो के कीफ्रेम्स सर्च किए. हमें आशीष वत्स नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर 24 दिसंबर, 2025 को वायरल वीडियो मिला. इस पेज से दिसंबर, 2025 में वायरल वीडियो से मिलते-जुलते कई वीडियो शेयर किए गए हैं. जिसमें दोनों महिलाएं वही कपड़े पहने नज़र आ रहीं जैसा वायरल वीडियो में दिख रहा. एक वीडियो में बुजुर्ग महिला कहती है कि कभी उसकी बेटी वृद्धाश्रम छोड़कर आती है तो कभी बेटा.

आशीष के इंस्टाग्राम पेज के बायो सेक्शन में लिखा है कि वो हरियाणा के गोहाना के एक कॉटेंट क्रिएटर हैं. उन्होंने अपने यूटयू्ब चैनल पर भी अप्रैल 2023 में वायरल वीडियो से मिलते-जुलते वीडियो शेयर किए थे. जिससे साफ है कि वीडियो करीब 3 साल पुराना है. उनके यूट्यूब चैनल पर नवंबर 2022 में अपलोड किया एक दूसरा वीडियो भी मिला, जिसमें वायरल वीडियो में मौजूद बुजुर्ग महिला को देखा जा सकता है.

आशीष के यूट्यूब पेज पर 2022 में अपलोड किए गए वीडियो का स्क्रीनशॉट
आशीष के यूट्यूब पेज पर 2022 में अपलोड किए गए वीडियो का स्क्रीनशॉट
नतीजा

कुल मिलाकर, हमारी पड़ताल में साफ है कि एक स्क्रिप्टेड वीडियो को असल घटना बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.


पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: बैठकी: MSP से लेकर Ethanol और फ्री राशन पर कृषि अर्थशास्त्री प्रो. अशोक गुलाटी ने क्या बता दिया?

Advertisement

Advertisement

()