पैरों में लेटकर वोट मांग रहा व्यक्ति बिहार विधानसभा चुनाव में कैंडिडेट है? सच जान लें
बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल है. जिसमें एक आदमी सड़क पर एक व्यक्ति के पैरों में लेटा दिख रहा है. दावा किया जा रहा है कि पैरों में लेटा ये व्यक्ति बिहार चुनाव में उम्मीदवार है. और जनता से वोट मांग रहा है.

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल है. जिसमें एक आदमी सड़क पर एक व्यक्ति के पैरों में लेटा दिख रहा है. दावा किया जा रहा है कि पैरों में लेटा ये व्यक्ति बिहार चुनाव में उम्मीदवार है. और जनता से वोट मांग रहा है. लोग तंज कसते हुए शेयर कर रहे हैं कि अगर काम किया होता तो इतना लेटना नहीं पड़ता.
Love me India नाम के एक पेज ने शेयर करते हुए लिखा, “बिहार चुनाव के नज़ारे, काम किया होता तो आज इतना लेटना न पड़ता.”

कई अन्य लोगों ने तस्वीर को इन्हीं दावों के साथ शेयर किया है जिनके पोस्ट यहां और यहां देख सकते हैं.
पड़तालक्या है फोटो की सच्चाई? हमने ये पता लगाने के लिए तस्वीर को रिवर्स सर्च किया. हमें X पर नवीन नाम के एक यूज़र की अक्टूबर, 2020 की एक पोस्ट मिली जिसमें वायरल तस्वीर मौजूद है. कैप्शन में इसे मध्यप्रदेश के भांडेर का बताया गया है. जहां कांग्रेस विधायक संतराम सिरौनिया बीजेपी में शामिल हो गए हैं. उन्हें उपचुनाव में टिकट मिला है.
यानी ये साफ है कि तस्वीर इंटरनेट पर 5 साल से मौजूद है. इसका हालिया बिहार चुनाव से कोई संबंध नहीं है.
थोड़ी खोजबीन में हमें वायरल फोटो रक्षा संतराम सिरोनिया के फेसबुक पेज पर मिली जोकि 7 अक्टूबर 2020 को अपलोड की गई थी. पोस्ट के मुताबिक, संतराम सिरोनिया और अन्य बीजेपी नेता भांडेर विधानसभा क्षेत्र के सलोन-बी गांव में चुनाव प्रचार कर रहे थे.पोस्ट में कई तस्वीरें हैं, जिनमें से एक तस्वीर को अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है.
नतीजाकुल मिलाकर, साफ है कि मध्य प्रदेश की पांच साल पुरानी फोटो को बिहार चुनाव का बताकर भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.
पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.
वीडियो: बैठकी: Cervical Cancer से मौत की अफवाह फैलाई, 2011 World Cup के सवाल पर Poonam Pandey क्या बोलीं?

