The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Fact Check
  • bhopal bomb blast adil kazmi fake story video is movie shooting

फिल्म की शूटिंग का वीडियो भोपाल में बम ब्लास्ट की मनगढ़ंत कहानी बताकर वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें सादे कपड़े पहने हुए दो लोग एक व्यक्ति पर बंदूक ताने उसे पुलिस की गाड़ी में बैठाते हुए देखे जा रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा कि पुलिस की गाड़ी में जिस व्यक्ति को बिठाया जा रहा है उसका नाम आदिल काजमी है और वो भोपाल में बम ब्लास्ट की योजना बना रहा था.

Advertisement
pic
9 दिसंबर 2025 (पब्लिश्ड: 03:32 PM IST)
bhopal bomb blast adil kazmi fake story video is movie shooting
फिल्म की शूटिंग का वीडियो भोपाल में बम ब्लास्ट की मनगढ़ंत कहानी बताकर वायरल
Quick AI Highlights
Click here to view more

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें सादे कपड़े पहने हुए दो लोग एक व्यक्ति पर बंदूक ताने उसे पुलिस की गाड़ी में बैठाते हुए देखे जा रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा कि पुलिस की गाड़ी में जिस व्यक्ति को बिठाया जा रहा है उसका नाम आदिल काजमी है और वो भोपाल में बम ब्लास्ट की योजना बना रहा था. लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उसके मंसूबे नाकाम कर दिया.  

NewsIndia1st नाम के एक मीडिया संस्थान ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “भोपाल में ब्लास्ट करने का प्लान कर रहा आदिल काज़मी को हिरासत में लिया. भोपाल में एक बड़ा धमाका करने की कथित साज़िश का मामला सामने आया है. सीबीआई और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बाइक सवार युवक को हिरासत में लिया है.”

वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट

इसी दावे के साथ कई अन्य यूज़र्स ने भी वीडियो को शेयर किया है. जिनके पोस्ट आप यहां देख सकते हैं.


पड़ताल

क्या है दावे की सच्चाई? गूगल पर कुछ कीवर्ड सर्च करने पर हमें ऐसी कोई प्रमाणिक रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें इस घटना के बारे में बताया गया हो. तो सवाल है कि ये वीडियो कहां का है? वीडियो के कीफ्रेम्स सर्च करने पर हमें ये  ‘Adil Motorsports’ नाम के एक यूट्यूब चैनल पर मिला. लेकिन वीडियो के कैप्शन में ‘movie’, ‘actor’ जैसे हैशटैग्स लगाए गए हैं. इस चैनल पर वायरल वीडियो से मिलते-जुलते और भी कई वीडियो अपलोड किए गए हैं.

जिससे ये हिंट मिला कि वीडियो किसी शूटिंग का है. इस आधार पर कीवर्ड्स सर्च करने हमें वायरल वीडियो ziyaneditzz नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर मिला.  जिसे 4 दिसंबर 2025 को अपलोड किया गया था. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है,  यह एक फिल्म की शूटिंग का हिस्सा है और इसमें सैयद आदिल काजमी ने एक्टिंग की है.  

आजतक की फैक्ट चेक टीम ने सईद आदिल काजमी से बात की. सईद ने बताया कि वीडियो एक तेलुगु फिल्म की शूटिंग का है.फिल्म का नाम Tappinchukoleru है. आदिल ने बताया कि वायरल वीडियो को लेकर साइबर पुलिस में शिकायत भी की है. आदिल एक प्रोफेशनल बाइक स्टंटमैन हैं और वो एक स्टंट स्कूल भी चलाते हैं.

हमें Mango Videos के यूट्यूब चैनल पर भी वायरल वीडियो का हिस्सा मिला. जिसे फरवरी, 2025 में अपलोड किया गया था. कैप्शन में लिखा है कि ये एक तेलगु हॉरर फिल्म Tappinchukoleru का सीन है.

नतीजा

कुल मिलाकर हमारी पड़ताल में साफ है कि एक फिल्म की शूटिंग का वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

पड़ताल की वॉट्सऐप हेल्पलाइन से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
ट्विटर और फेसबुक पर फॉलो करने के लिए ट्विटर लिंक और फेसबुक लिंक पर क्लिक करें.

वीडियो: छोले-भटूरे पर गहन चर्चा और एक शो की कमाई पर B Praak क्या बता गए?

Advertisement

Advertisement

()