सुमन कल्याणपुर को अक्सर उस गायिका के रूप में जाना गया जिसकी आवाज़ लता मंगेशकरजैसी है. यहां तक कि उनके गाये गीत ' ना ना करते प्यार तुम्ही से कर बैठे' जबरेडियो पर सुनाया गया तो रेडियो प्रेसेंटर ने भी सिंगर का नाम लता मंगेशकर ने हीपढ़ा. इसके बाद सुमन कल्याणपुर की बेटी को फ़ोन कर के बताना पड़ा कि ये गाना लतामंगेशकर ने नहीं बल्कि उनकी मां सुमन कल्याणपुर ने गाया है. इसी तरह उनके गाये गीतजैसे 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर ज़ुबान पर' के बारे में भी कई लोगों को यहीलगता है कि ये भी लता मंगेशकर ने ही गाया है. आज सुमन कल्याणपुर के जन्मदिन पर हमआपको सुनाते हैं उन्हीं के कुछ किस्से. देखिए वीडियो.