5 जनवरी को जेएनयू में हिंसा हुई. स्टूडेंट्स-टीचर्स पीटे गए. हॉस्टलों मेंतोड़फोड़ हुई. कुछ नकाबपोशों के हाथों. ये सब किसने किया इस बारे में लेफ्ट वालेABVP और ABVP वाले लेफ्ट पर आरोप लगा रहे हैं. सच क्या है, ये अभी तक सामने नहींआया. लेकिन देशभर में इस हिंसा का विरोध हो रहा है. कुछ फिल्मी हस्तियां पहले सेसड़क पर थीं. पिछले दिनों मुंबई के कार्टर रोड से एक तस्वीर आई, जिसमें अनुरागकश्यप, अनुभव सिन्हा, ज़ोया अख्तर, विशाल भारद्वाज, राजकुमार गुप्ता, तापसी पन्नू,दिया मिर्ज़ा, अली फज़ल, रेखा भारद्वाज, ऋचा चड्ढा जैसे फिल्मी लोग जेएनयू हिंसा काविरोध करते दिखाई दिए थे. आलिया भट्ट, सोनम कपूर, वरुण धवन. लेकिन दीपिका पादुकोणने एक ही झटके में सबको पीछे छोड़ दिया.