पठान शाहरुख खान की कमबैक फिल्म थी. उस फिल्म की सफलता का सारा क्रेडिट शाहरुख कोही जाता है. फिल्म में सलमान ख़ान ने भी कैमियो किया. बढ़िया एंट्री थी. वो छोटा सारोल फिल्म की हाइलाइट बना. मगर वो अल्टीमेटली शाहरुख खान की पिक्चर है. सलमान कीटाइगर 3 आ रही है. 'पठान' की भयंकर कमाई ने सलमान की फिल्म के लिए भरपूर हाइप बनादिया है. क्योंकि दोनों YRF के स्पाय यूनिवर्स की फिल्में हैं. दोनों की कहानियांकिसी न किसी मोड़ पर एक-दूसरे से टकराएंगी. 'टाइगर 3' के राइटर श्रीधर राघवन ने इसबारे में बात की है. उनका कहना है कि ये ऐसी फिल्म बनी है, जिसे लोग 3-4 बारसिनेमाघरों में जाकर देखेंगे.